फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Businessman committed suicide by hanging himself in his factory in Ludhiana

Ludhiana: कारोबारी ने फैक्टरी में फंदा लगाकर की आत्महत्या, बिल्डर के घर न बनाकर देने से चल रहे थे परेशान

Sun, 05 Mar 2023 04:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 04:07 PM IST
सार

एसीपी सेंट्रल रमनदीप भुल्लर ने बताया कि शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें कारोबारी ने अपनी मौत का जिम्मेदार ऋषि नगर के रहने वाले अतुल भंडारी व हैबोवाल के रहने वाले अनिल थापर को बताया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
Businessman committed suicide by hanging himself in his factory in Ludhiana
कारोबारी मुकेश कुंद्रा - फोटो : फाइल

विस्तार

लुधियाना में बिल्डर द्वारा घर न बनाकर देने और बेइज्जत करने से परेशान चल रहे माडल टाऊन के कारोबारी मुकेश कुमार कुंद्रा (52) ने शनिवार को अपनी बंद पड़ी फैक्टरी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब शाम को कुंद्रा का बेटा शिवा पिता को देखने के लिए फैक्टरी गया। अंदर शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी परिवार वालों के साथ-साथ पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


पुलिस को जांच में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कुंद्रा ने बिल्डर अतुल भंडारी और अनिल थापर उर्फ पप्पू से परेशान होने की बात की। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिवार के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


एडिशनल एसएचओ सब इंस्पेक्टर लखविंदर महसी ने बताया कि मुकेश कुंद्रा की जनकपुरी इलाके में शिवा ट्रेडिंग के नाम से फैक्टरी है। उन्होंने आरोपियों से रिशी नगर स्थित रमन एन्क्लेव में एक प्लाट लिया था। आरोपियों ने ही कोठी तैयार कर देनी थी और इसका समय तय किया गया था। आरोपियों ने कोठी समय पर तैयार नहीं करके दी उल्टे मुकेश को परेशान और बेइज्जत करने लगे। इसी कारण मुकेश कुंद्रा पिछले काफी समय से परेशान चल रहे थे। शनिवार को मुकेश कुंद्रा अपने बेटे शिवा के साथ फैक्टरी चले गए। कुछ समय काम करने के बाद शिवा ये देखने के लिए निकल गया कि कोठी का काम कहां तक पहुंचा। मुकेश फैक्टरी में ही थे। शिवा को अपने पिता से कुछ काम था तो उसने पिता को फोन किया, लेकिन उन्होंने नहीं उठाया। बार-बार फोन करने पर जब फोन नहीं उठा तो शिवा फैक्टरी पहुंच गया। जहां फैक्टरी की पहली मंजिल पर मुकेश कुंद्रा का शव फंदे से लटक रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी सेंट्रल रमनदीप भुल्लर ने बताया कि शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें कारोबारी ने अपनी मौत का जिम्मेदार ऋषि नगर के रहने वाले अतुल भंडारी व हैबोवाल के रहने वाले अनिल थापर को बताया है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दोनों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed