फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   bus accident, one died, juzar bus service, ludhiana

जुझार बस की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 15 Jun 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना Updated Wed, 15 Jun 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
bus accident, one died, juzar bus service, ludhiana
लुधियाना में मुल्लांपुर के पास हुए हादसे में विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
जगरांव में पिछले दिनों दो बहनों की बस के नीचे दबने से मौत के बाद बुधवार को लुधियाना-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर गांव भनोहड़ के पास जुझार कंपनी की बस ने एक और युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
बुधवार दोपहर जुझार कपंनी की बस फिरोजपुर से लुधियाना आ रही थी। जब वह गांव भनोहड़ के पास पहुंची तो सड़क पार करने के लिए फुटपाथ पर खड़े प्रवासी मजदूर को बस ने गलत साइड पर पहुंच कर कुचल दिया। बस की रफ्तार तेज होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस के ड्राइवर एवं कंडक्टर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही दाखा की पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान सरवण कुमार पुत्र राम आशीष साहू गांव महिसार थाना सिंहवाड़ा जिला दरभंगा के तौर पर हुई है। फिलहाल वह गांव भनोहड़ में ही रह रहा था और गांव के बाहर की फलों की रेहड़ी लगाता था। पत्नी एवं दो बच्चों के साथ वह गांव में ही किराए का मकान लेकर रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना दाखा के प्रभारी कुलवंत सिंह का कहना है कि मृतक के परिवार के बयान पर ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed