बठिंडा में फायरिंग: कबड्डी टूर्नामेंट में चलीं गोलियां, ज्यादा वजन होने पर खिलाड़ी को खेलने से रोकने पर भड़के साथी
गांव कोठा गुरु का में हर वर्ष की तरह इस साल भी कबड्डी टूर्नामेंट कराया जा रहा था। बुधवार देर रात होने वाले मैच में एक खिलाड़ी का वजन ज्यादा होने के कारण प्रबंधकों ने उसे खेलने से रोक दिया। इसके बाद हंगामा हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के गांव कोठा गुरु का में बुधवार देर रात कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान पांच युवकों ने गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। दर्शकों ने दो आरोपियों विष्णु कुमार और सुरिंदर कुमार को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई की गई। उनकी राइफल भी छीन ली जबकि उनके साथी गग्गा सिंह, गुरप्रीत सिंह और एक अन्य फरार हो गए। थाना दयालपुरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गांव कोठा गुरु का में हर वर्ष की तरह इस साल भी कबड्डी टूर्नामेंट कराया जा रहा था। बुधवार देर रात होने वाले मैच में एक खिलाड़ी का वजन ज्यादा होने के कारण प्रबंधकों ने उसे खेलने से रोक दिया। मैदान पर मौजूद विष्णु कुमार, सुरिंदर कुमार, गग्गा सिंह, गुरप्रीत सिंह ने प्रबंधकों पर खिलाड़ी को जबरदस्ती खिलाने का दबाव बनाया।
प्रबंधक नहीं माने तो उन्होंने अपनी 12 बोर की राइफल से दो हवाई फायर कर दिए। इससे दर्शकों में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने विष्णु और सुरिंदर को मौके पर ही दबोच लिया और पीट पीटकर घायल कर दिया। एसएसपी अमनीत कोंडल ने बताया कि विष्णु कुमार, सुरिंदर कुमार निवासी भगता भाईका को गिरफ्तार कर उनके साथियों गग्गा सिंह, गुरप्रीत सिंह और पांच अज्ञात के खिलाफ थाना दयालपुरा में केस दर्ज किया गया है।
कबड्डी टूर्नामेंट में गोलियां चलाने वालों की तलाश में छापा
इस मामले में पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही हैं। गुरुावार को सीआईए वन स्टाफ की पुलिस टीम ने कोठा गुरूका समेत गांव गिदड़ में भी दबिश दी। कबड्डी मैच में ज्यादा वजन वाले खिलाड़ी को खेलने के लिए प्रबंधकों पर दबाव बनाने वाले युवक विष्णु कुमार और सुरिंदर कुमार ने राइफल से तीन हवाई फायर कर दिए थे। इसके बाद लोगों ने उक्त दोनों युवकों को पकड़कर पहले पीटा फिर हथियार छीनकर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस मामले में थाना दयालपुरा पुलिस ने टूर्नामेंट प्रबंधक राजविंदर सिंह के बयान पर आरोपी सुरिंदर कुमार, विष्णु कुमार, गग्गा सिंह, गुरप्रीत सिंह और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। गोलियां चलाने वाले दोनों आरोपियों के तीन साथी मौके से फरार हो गए थे।
गुरुवार को सीआईए वन स्टाफ की पुलिस टीम ने उक्त मामले में एक ओर आरोपी की शिनाख्त की। उसकी पहचान लवप्रीत सिंह निवासी गांव गिदड़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने उक्त युवक को भी इस मामले में नामजद कर उसकी और गग्गा सिंह, गुरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिश दी।
कबड्डी मैच की शुरुआत में गोलियां चलने का मुख्य कारण ज्यादा वजन वाले खिलाड़ी को मैच में खेलने के लिए सुरिंदर कुमार, विष्णु कुमार, गग्गा सिंह, गुरप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह की ओर से प्रबंधकों पर दबाव बनाया जा रहा था। जब प्रबंधकों एवं उक्त युवकों में बहस हो गई तो सुरिंदर कुमार एवं विष्णु कुमार ने राइफल के साथ हवाई फायर कर दिए थे। खेल मैदान में गोलियां चलने के बाद मैदान में दर्शकों की भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने हिम्मत कर आरोपी सुरिंदर और विष्णु को पकड़कर उनको पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। सीआईए वन स्टाफ के इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस उक्त मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
पंजाब पुलिस की टीम ने दिल्ली जाकर की आरोपियों से पूछताछ
दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा विक्की मिड्डूखेडा एवं कबड्डी खिलाड़ी संदीप अंबियां की हत्या के मामले में पकडे़ गए आरोपियों से बीते दिनों पंजाब पुलिस की एक टीम ने पूछताछ की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की टीम के एक आईपीएस अधिकारी ने दिल्ली जाकर आरोपियों से पूछताछ की है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आरोपियों से पूछताछ करने गई पंजाब पुलिस की टीम को कोई सुराग मिला या नहीं।