फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bullets fired between kidnappers and police in Ludhiana

Ludhiana: अपहरणकर्ता और पुलिस के बीच चली गोलियां, एक आरोपी की जांघ में लगी, पिस्तौल-कारतूस बरामद

Mon, 02 Dec 2024 02:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 02:24 PM IST
सार

एडीसीपी क्राइम अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि सीआईए में तैनात सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने साइकिल वैली रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गुलाब सिंह जो जालंधर देहात पुलिस को शाहकोट के एक अपहरण मामले में वांछित है बाइक पर साइकिल वैली रोड से निकल रहा है।

विज्ञापन
Bullets fired between kidnappers and police in Ludhiana
माैके पर खड़ी बाइक - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के गांव धनांसू की साइकिल वैली को जाने वाली सड़क पर रविवार देर रात को अपहरणकर्ता और क्राइम ब्रांच की टीम के बीच गोलियां चली। दोनों तरफ से हुई क्रास फायरिंग में एक गोली अपहरणकर्ता की जांघ पर जा लगी। हालांकि आरोपी ने भी पुलिस पार्टी पर दो गोलियां चलाई थी। समय रहते पुलिस मुलाजिमों ने अपना बचाव कर लिया। 
विज्ञापन


गोली लगते ही आरोपी नीचे गिर गया और पुलिस ने उसे तुरंत काबू कर लिया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। आरोपी की पहचान कूमकलां के हैदर नगर निवासी गुलाब सिंह के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर का पिस्तौल और कारतूस बरामद किए है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गुलाब सिंह के खिलाफ जमालपुर थाने में आर्म्स एक्ट के साथ साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन




एडीसीपी क्राइम अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि सीआईए में तैनात सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने साइकिल वैली रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गुलाब सिंह जो जालंधर देहात पुलिस को शाहकोट के एक अपहरण मामले में वांछित है बाइक पर साइकिल वैली रोड से निकल रहा है। पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने बाइक रोक एक दम से पुलिस पर दो गोलियां चला दी। किसी तरह से पुलिस मुलाजिमों ने अपना बचाव किया और पोजिशन लेते हुए आरोपी पर जवाबी फायरिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की तरफ से भी दो गोलियां चलाई गई। एक गोली आरोपी की जांघ पर जा लगी। जिससे वह वहीं गिर गया और पुलिस ने उसे काबू कर लिया। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चार से पांच मामले दर्ज है। शाहकोट में अपहरण का मामला कुछ समय पहले ही दर्ज हुआ है। वह मेहरबान में शराब तस्करी के मामले में भी पुलिस को काफी समय से वांछित था। उन्होंने कहा कि आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी कि वह हथियार कहां से लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed