फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bullet was playing with a bike, firecrackers, thugs hugged if stopped

बुलेट बाइक से बजा रहा था पटाखे, मुलाजिमों ने रोका तो गले पड़ा

Fri, 06 Dec 2019 09:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Bullet was playing with a bike, firecrackers, thugs hugged if stopped
बुलेट मोटरसाइकिल के पटाखे बजाते हुए जा रहे युवक का पीछा कर पीसीआर मुलाजिमों ने उसे रोका तो युवक अपने रिश्तेदार के साथ मिल पीसीआर मुलाजिमों के गले पड़ गया। इतना ही नहीं जब मुलाजिम अपना फोन निकाल कर फोन कर मुलाजिमों को बुलाने लगा तो आरोपी ने उसका फोन छीन कर जेब में डाल लिया। दोनों आरोपियों ने मुलाजिमों को देख लेने की धमकियां दी। सूचना मिलने के बाद थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी बाइक छोड़ कर फरार हो गए। थाना दुगरी की पुलिस ने थानेदार सुखदेव की शिकायत पर दुगरी के फेस 3 एलआईजी फ्लैट निवासी दीपक भोहाल और कुलदीप चौहान के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के अलावा कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन

थानेदार सुखदेव द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह थाने में ड्यूटी पर तैनात था। इलाके में चल रही पीसीआर मोटरसाइकिल पर हेड कांस्टेबल सुखविंदर सिंह और पीएचजी अच्छे लाल ड्यूटी पर थे। इसी दौरान आरोपी दीपक अपने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाते हुआ जा रहा था। पीसीआर मुलाजिमों ने उसका पीछा कर उसे रोक लिया। इसी दौरान आरोपी कुलदीप चौहान भी वहां आ पहुंचा। आरोपी दोनों मुलाजिमों के गले पड़े और वर्दी पर हाथ डाला। जब मुलाजिमों ने थाने से फोर्स मंगवाने के लिए फोन निकाला तो आरोपियों ने फोन छीन कर जेब में डाल दिया। जिसके बाद आरोपियों ने मुलाजिमों को धमकियां दी। सूचना मिलने के बाद जब दुगरी से पुलिस पहुंची तो आरोपी वहां से बाइक छोड़ कर फरार हो गए थे। जांच अधिकारी एएसआई जसवीर कौर ने बताया कि आरोपियों का बाइक बरामद कर लिया गया है। आरोपी फरार है उनकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed