फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Brutality: Children killed a cat and posted a video on social media, demand for action

बर्बरता: बच्चों से बिल्ली को मारकर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, कार्रवाई की मांग

Thu, 31 Jul 2025 08:01 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Brutality: Children killed a cat and posted a video on social media, demand for action
फोटो:
विज्ञापन

---
मंडी गोबिंदगढ़। शहर के कच्चा शांति नगर इलाके में बच्चों ने एक बिल्ली को मारकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में बच्चे बिल्ली पर तब तक वार करते हैं जब तक वह मर नहीं जाती। बताया जा रहा है कि बिल्ली ने एक कबूतर मार दिया था तो कबूतर मालिक ने बच्चों को उकसाकर उनसे यह घिनौना काम करवाया। बिल्ली पर प्रहार करते समय बच्चे गालियां भी बक रहे थे। उनकी आपसी बातचीत यह बता रही है कि बच्चों को उकसाकर एक व्यक्ति उनसे यह काम करवा रहा था। बिल्ली को मारने के बाद बच्चे वीडियो में विक्ट्री का निशान बनाकर खुशी जताते दिख रहे हैं।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। कई लोगों ने इस घटना पर गहरा रोष प्रकट किया है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। पशु प्रेमियों का कहना है कि बच्चों को उकसाकर ऐसा घिनौना काम करवाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाना के एसएचओ मनप्रीत सिंह दयोल ने कहा कि अगर ऐसी कोई भी शिकायत आती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed