{"_id":"5ec669c18ebc3e90525e1200","slug":"brok-down-roof-while-sleeping-family-all-injured-girl-child-serious-ludhiana-news-pkl37576242","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: अचानक सो रहे परिवार पर गिरी कमरे की छत, सात माह की बच्ची समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: अचानक सो रहे परिवार पर गिरी कमरे की छत, सात माह की बच्ची समेत तीन घायल
Thu, 21 May 2020 05:15 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
समराला चौक के पास स्थित मोहल्ला गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में गुरुवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब सो रहे परिवार पर कमरे की छत गिर गई। छत गिरने से सात माह की बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
छत गिरते ही आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए और बचाव कार्य शुरू किया। किसी तरह से तीनों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां सात महीने की बच्ची को सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन
उसकी हालत गंभीर बनी है। घायल की पहचान शिव कुमार, उसकी पत्नी शोभा और सात महीने की कीर्ति के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शिव कुमार ने बताया कि वह फेरी लगाकर कबाड़ खरीदता है और आगे बड़ी दुकानों में बेचता है। वह पिछले सात महीने से इस कमरे में किराए पर रह रहा है। मकान की छत पहले ही खराब थी। उसने मकान मालिक को छत सही कराने को कहा था लेकिन उसने कोई ठोस जवाब नहीं दिया।
बुधवार को शिव कुमार, उसकी पत्नी और बच्ची सो रहे थे कि अचानक छत गिर गई। जिससे तीनों घायल हो गए। शिव कुमार ने आरोप लगाया कि मकान मालिक आया लेकिन मदद की बजाए उसने कहा कि वह छत अभी सहीं नहीं करवा सकता और जल्द से जल्द कमरा खाली कर दे। शिव कुमार ने कहा कि वह इस तपती गर्मी में कहां जाएगा और अभी उसका काम धंधा भी नहीं चल रहा है।