{"_id":"5e4037c88ebc3ee60c087302","slug":"bomb-found-in-ludhiana-in-a-plot-ludhiana-news-pkl3659072163","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट की खुदाई करते हुए मजदूरों को दिखी ऐसी चीज, खुली रह गई आंखें और मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट की खुदाई करते हुए मजदूरों को दिखी ऐसी चीज, खुली रह गई आंखें और मच गया हड़कंप
Mon, 10 Feb 2020 11:33 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
खुदाई में मिले बम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरों में हड़कंप मच गया और उनकी आंखें फटी रह गईं, जब उन्होंने प्लॉट की खुदाई करते हुए एक चीज देखी। जांच करने पर वह चीज बम निकले। पंजाब के लुधियाना में गांव गिल के रिंग रोड पर कालोनी के प्लॉट में खुदाई के दौरान बम मिले। खुदाई कर रहे मजदूर ने पहले अपने ठेकेदार को बताया।
इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। बम मिलने की सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना डेहलो के एसएचओ सुखदेव सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके से 10 से 15 बम मिले हैं जिनपर जंक लगा हुआ था। इसमें कुछ रॉकेट लांचर के खोल थे और कुछ हथगोले।
पुलिस ने इन्हें अपने कब्जे में ले लिया है। जहां बम मिले हैं रात होने के कारण पुलिस ने वहां की खुदाई बंद करवा दी है। सोमवार को पुलिस उस जगह की खुदवाई करवाएगी। जानकारी के मुताबिक, गांव गिल के रिंग रोड पर गुरप्रीत कौर नाम की महिला ने प्लॉट लिया था। दो दिन पहले ही उसने विवेक ठेकेदार को खुदाई का काम दिया था।
विज्ञापन
उस ठेकेदार का वर्कर चंद्रभान प्लॉट की खुदाई कर रहा था। रविवार देर शाम खुदाई के दौरान उसे एक बम मिला। इसके बाद जब उसने आगे खुदाई की तो एक और बम मिला। वह डर गया और ठेकेदार को सारी बात बताई। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने खुदाई शुरू की।
खुदाई के दौरान पुलिस को 10 से 15 बम मिले। इनमें से कई खोल थे और बाकी पुराने होने के कारण मिट्टी से ढके हुए थे।