फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   body recover of a married woman

नहर से मिला छह दिन से लापता विवाहिता का शव

Wed, 27 Jan 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 27 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
body recover of a married woman
छह दिन से लापता विवाहिता का शव बुधवार को सिंधवा नहर से मिला। मृतका के
विज्ञापन
परिजनों ने ससुराल पक्ष पर महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

मृतका की पहचान 22 वर्षीय अमिता कुमारी के तौर पर हुई है। पुलिस ने अमिता की माता महिंदर कौर के बयान पर मृतका के पति हरपाल सिंह, ननद सोनिया और ननद के पति बलदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुबह राहगीरों ने बुधवार सुबह नहर में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना डुगरी के प्रभारी गुरदेव सिंह की पुलिस टीम ने शव को नहर से निकलवाया। जांच में पता चला कि चौकी शेरपुर में एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट 21 जनवरी की दर्ज है। उसी आधार पर परिजनों से मृतका की पहचान कराई गई।

शेरपुर चौकी प्रभारी शीतल सिंह ने बताया कि उनके पास अमिता के पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन उसके बाद वे लोग घर छोड़ कर चले गए थे। पुलिस को दिए बयान में अमिता की मां ने बताया कि वह अंबेडकर नगर में रहते हैं। दो साल पहले उनकी बेटी की शादी हरपाल के साथ हुई थी।

शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी जब मायके आई तो उसने बताया था कि उसका पति उससे मारपीट करता है और दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। उन्होंने बेटी को 40 हजार रुपये भी दिए लेकिन उत्पीड़न जारी रहा। उनकी बेटी ने एक जनरल स्टोर में नौकरी तक कर ली। इसके बाद पति उससे मारपीट करने लगा। मां ने बताया कि 20 जनवरी की रात भी उसके साथ मारपीट की गई। बुधवार को उसका शव मिलने की सूचना मिली।

चौकी प्रभारी ने बताया कि गुमशुदगी लिखवाने के बाद मृतका का पति और उसके रिश्तेदार घर से भाग गए। मृतका के परिजन ही उसकी तलाश में लगे रहे। पुलिस ने इस संबंधी मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed