फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Blast in taxtile mill in Ludhiana, one dead

कपड़ा धुलाई की फैक्टरी में ब्वायलर में धमाका, एक की मौत

Sat, 24 Aug 2019 10:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Blast in taxtile mill in Ludhiana, one dead
टिब्बा रोड के गीता नगर इलाके में शनिवार शाम कपड़ा धुलाई की फैक्टरी में स्टीम ब्वॉयलर में धमाका हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। इस दौरान फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। ब्वायलर के पास खड़े होकर ड्यूटी दे रहा मुलाजिम तेज आवाज से घबराकर नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। आसपास के लोग और मजदूर किसी तरह उसे बाहर लाए और पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद गीता नगर के रहने वाले मृतक रंजीत कुमार (35) का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रंजीत मूल रुप से बिहार के जिला गोपालगंज का रहने वाला था।
विज्ञापन

थाना टिब्बा के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि आरएस टेक्सटाइल डाइंग में कपड़ा धुलाई का काम होता है। वहां पर होजरी गुड्स के साथ शाल व अन्य कपड़े धुलाई होते हैं। धुलाई मशीन की स्टीम चेक करने के लिए ब्वायलर लगाया गया है। वहां रंजीत कुमार ड्यूटी देता था। शनिवार दोपहर को ब्वायलर में अचानक से ब्लास्ट हो गया। तेज आवाज के कारण अंदर काम कर रहे सभी मजदूर बाहर की तरफ भागे और आसपास के लोग भी घरों से बाहर आ गए। एकदम से ब्वायलर में हुए तेज ब्लास्ट से पास में ड्यूटी दे रहा रंजीत कुमार बेहोश होकर गिर पड़ा। सभी ने सोचा कि उसके शरीर पर गर्म पानी गिरा है। लोग घायल समझकर उसे पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि रंजीत के शरीर पर पानी या कुछ नहीं गिरा है। आशंका यही जताई जा रही है कि ब्लास्ट से वह घबरा गया और उसकी मौत हो गई। रंजीत के परिजनों को बिहार में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed