फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   blame, pagri insult blame in bhatinda, bhatinda blame

पुलिस पर पगड़ी की बेअदबी करने का आरोप 

Thu, 14 Apr 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Thu, 14 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
blame, pagri insult blame in bhatinda, bhatinda blame
पगड़ी - फोटो : demo pic
तलवंडी साबो में शिरोमणि अकाली दल की कांफ्रेंस के दौरान गिरफ्तार किए गए बेरोजगार लाइनमैनों ने रिहा होते ही पुलिस पर पगड़ी की बेअदबी करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी स्वपन शर्मा ने बेरोजगार लाइनमैनों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बेरोजगार लाइनमैन यूनियन के नेता सोमा सिंह ने बताया कि बुधवार को जब वे मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ अकाली दल की कांफ्रेंस में प्रदर्शन कर रहे थे तो उस समय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें किसी अज्ञात जगह पर ले जाकर उनकी पगड़ी को उतार कर उसके दो हिस्से कर उनके हाथ पांव बांधे गए।
विज्ञापन


आरोप लगाते हुए कहा कि एसएसपी ने खुद उनकी पगड़ी को फाड़ा है और उनसे मारपीट की है। उन्होंने तलवंडी के एक थाना प्रभारी पर आरोप लगातेे हुए कहा कि उसने उनको धमकी दी है कि अगर फिर से उसके क्षेत्र में नजर आए तो जान से हाथ धोना पडे़गा। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए हरपाल सिंह के सिर पर चोट लगी है। इसके चलते उसके सिर पर सात टंके लगे हैं। वहीं सोमा सिंह को भी अंदरूनी चोटें लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी स्वपन शर्मा का कहना है कि उन्होंने किसी भी बेरोजगार लाइनमैन के साथ मारपीट नहीं की है। पगड़ी की बेअदबी का तो सवाल ही नहीं पैदा होता। क्योंकि जिले की पुलिस में 80 फीसदी कर्मचारी पगड़ीधारी पूर्ण सिख हैं। उन्होंने कहा कि वे सिख गुरुओं का आदर करते हैं, तो पगड़ी की बेअदबी कैसे करेंगे। उन्होंने बताया कि लाइनमैनों का साथ देने वाली 13 महिलाओं को जरूर पुलिस ने गिरफ्तार कर एसडीएम तलवंडी साबो के सामने पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed