फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   BKU, 33, leader, free, from, jail

भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के 33 नेता बरी

Thu, 03 Dec 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मानसा
ब्यूरो, अमर उजाला/मानसा Updated Thu, 03 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
मानसा की अदालत ने भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के जिलाध्यक्ष राम सिंह भैणीवाघ समेत यूनियन के 33 नेताओं और वर्करों को एक केस में बरी कर दिया है।
विज्ञापन

थाना सदर मानसा पुलिस ने 29 जुलाई 2013 को पंजाब राज पावर कारपोरेशन मानसा डिवीजन के एसडीओ की लिखित शिकायत के आधार पर किसान नेताओं पर पर्चा दर्ज किया था। इसमें जत्थेबंदी के जिलाध्यक्ष राम सिंह भैणीवाघा, जगदेव सिंह भैणीवाघा, भान सिंह बरनाला, जगसीर सिंह दोदड़ा, बब्बू सिंह दोदडा, गुरजीत सिंह टाहलिया, साधू सिंह अलीशेर, इकबाल सिंह फफड़े भाईके समेत 33 वर्कर नामजद थे। थाना सदर मानसा की पुलिस ने इन नेताओं को 27 जून 2014 को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। उक्त सभी किसान नेता मानसा की तामकोट जेल में 20 दिन बंद रहने के बाद जमानत पर रिहा होकर आए थे। अदालत में चालान पेश होने के बाद एडिशनल चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह चीमा की अदालत में 16 माह चले केस के दौरान वीरवार को जत्थेबंदी के एडवोकेट ललित कुमार अरोड़ा की दलीलों के साथ सहमत होते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह भैणीवाघा समेत 33 नेताओं व वर्करों को बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed