फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   BJP workers distributed sweets after Nitin Naveen became the national executive president.

Ludhiana News: नितिन नबीन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने बांटे लड्डू

Mon, 15 Dec 2025 07:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
BJP workers distributed sweets after Nitin Naveen became the national executive president.
लुधियाना। भाजपा कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रधान रजनीश धीमान ने की। इस बैठक में नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की खुशी में लड्डू बांटे गए। रजनीश धीमान ने इस अवसर पर कहा कि मात्र 45 वर्षीय नितिन नबीन ने भाजपा के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है। वे सबसे कम उम्र के नेता हैं, जो इस पद पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

पार्टी नेतृत्व ने संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, और हमें पूरा विश्वास है कि वे इसे ईमानदारी से निभाएंगे। नितिन नबीन 1980 में बनी भाजपा के सबसे कम उम्र के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके नाम का ऐलान होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने यह स्पष्ट किया कि भाजपा अब अगली पीढ़ी की लीडरशिप तैयार कर रही है। नितिन नबीन को संगठन और सरकार दोनों का अनुभव है, और उनके नेतृत्व में पार्टी का संगठन और भी मजबूत होगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल, जीवन गुप्ता, पार्षद दल की नेता पूनम रतड़ा, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह मल्ली सहित अन्य भाजपाई नेता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed