फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   BJP office was surrounded

भाजपा दफ्तर घेरने गए कांग्रेसी और भाजपाइयों में चले पत्थर

Sat, 11 Sep 2021 04:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
BJP office was surrounded
लुधियाना। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में जमीन नीलामी का मामला अब जंग का अखाड़ा बन चुका है, वीरवार को जहां भाजपाइयों ने इस मुद्दे को लेकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तर पर ताला जड़ा था। वहीं इस किरकरी के बाद शनिवार को जिला यूथ कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा दफ्तर के घेराव का ऐलान किया था। दोपहर 12 बजे तय समय पर भारी संख्या में यूथ कांग्रेसी घंटा घर चौक पहुंच गए, दूसरी तरफ से भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रधान पुष्पेंदर सिंगल की अगुवाई में डटे रहे।
विज्ञापन

दोनों तरफ एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी हुई, यूथ कांग्रेसी भाजपा दफ्तर की तरफ बढ़ते दिखे तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। फिर एक दूसरे पर पत्थर चलने शुरू हो गए, पुलिस ने हल्के लाठीचार्ज का सहारा लेते हुए मौके को संभाला। लगभग दो घंटे बाद यूथ कांग्रेसियों को समझाकर वहां से हटाया गया। इस पत्थरबाजी में भाजपा के तीन कार्यकर्ता घायल हो गए। भाजपा नेताओं का आरोप है कि यूथ कांग्रेसी बौखलाहट में उनके दफ्तर को निशाना बनाने आए थे। कुछ युवाओं को शराब पिलाकर पत्थरबाजी की गई है, इसलिए पुलिस ऐसे लोगों की पहचान कर तुरंत उनके खिलाफ मामला दर्ज करे।
विज्ञापन

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की तरफ से 3.79 एकड़ जमीन को महज 92.76 करोड़ रुपये में नीलाम करने के बाद भाजपा ने मुद्दा उठा लिया था और वीरवार को भाजपा नेताओं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर को ताला जड़ दिया था। इस बात को लेकर सत्ताधारियों में काफी आक्रोश था। ताला लगने के चंद मिनट बाद यूथ कांग्रेसी मौके पर पहुंच गए थे, उन्होंने ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहने पर पूरे गेट को उखाड़ फेंका था। शुक्रवार को इस मामले को लेकर अकाली दल मैदान में उतर गया था। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर सीधे कांग्रेस मंत्री, ट्रस्ट चेयरमैन सहित अन्य अधिकारियों पर आरोपों की झड़ी लगा दी थी। शुक्रवार देर शाम को यूथ कांग्रेस ने महंगाई मुद्दे पर भाजपा दफ्तर के घेराव का एलान कर दिया था। हालांकि पुलिस ने भाजपा दफ्तर के बाहर बेरिकेडिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौखलाहट में हैं कांग्रेसी
भाजपा जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने कहा कि प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन गुंडागर्दी किसी कीमत पर सहन नहीं होगी। यूथ कांग्रेसी शराब पिलाकर कुछ युवाओं को लेकर आए थे, सबसे पहले उन्होंने उनके दफ्तर पर जूता फेंका। उनके कार्यकर्ता ने वह जूता दोबारा उनकी तरफ फेंक दिया, फिर टमाटर मारे गए, भाजपा ने भी उसी तरह जवाब दिया। इसके बाद यूथ कांग्रेस के साथ आए कुछ गुंडा तत्वों ने पत्थरबाजी की। यहां सभी जगह कैमरे लगे हैं, पुलिस इस मामले की जांच कर सकती है। इसलिए भाजपा ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करती है। इस पत्थरबाजी में उनके तीन कार्यकर्ता जख्मी हुए हैं, इसमें दो को सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed