{"_id":"10f625bde69ea1c3ee57475e2bdb2ef5","slug":"bittu-punjab-padyatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिट्टू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिट्टू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Fri, 25 Dec 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में शांति, विकास और आपसी भाईचारे के लिए कांग्रेसियों ने शहर में पदयात्रा निकाली। इसका नेतृत्व सांसद और प्रदेश कांग्रेस की कैंपेन कमेटी के कनवीनर रवनीत सिंह बिट्टू ने किया। यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और सुखशांति के लिए प्रार्थना की।
कांग्रेसियों की पद यात्रा जगरांव पुल के पास दुर्गा माता मंदिर से शुरू हुई। सभी सदस्यों ने मंदिर में माथा टेका और इसके बाद गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब, जामा मस्जिद, कलवरी चर्च में होते हुए जगरांव पुल पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं के सामने भी शीश नवाया। मार्च कलवरी चर्च में संपन्न हुआ, वहां पर क्रिसमस के अवसर पर आयोजित धार्मिक समागम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर विस में डिप्टी सीएलपी लीडर और विधायक भारत भूषण आशु, सुरिंदर डाबर, गुरप्रीत गोगी, राजीव राजा, लीना टपारिया, रमेश जोशी, हेम राज अग्रवाल और ईश्वरजोत चीमा मौजूद रहे। इस अवसर पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि वे पंजाब की अमन शांति और नववर्ष में पंजाब बुलंदियों पर पहुंचे, इसकी कामना कर रहे हैं।