फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman Gave birth to a child on the labor room in Ludhiana

लुधियाना : लेबर रूम के फर्श पर गर्भवती ने दिया बच्चे को जन्म, मां और बच्चा बिल्कुल स्वस्थ

Sun, 28 Feb 2021 12:18 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 28 Feb 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
Woman Gave birth to a child on the labor room in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सिविल अस्पताल स्थित जच्चा-बच्चा अस्पताल (एमसीएच) के पार्क में दो बच्चों को जन्म देने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि शनिवार को एक महिला का एमसीएच के लेबर रूम के फर्श पर प्रसव हो गया। इसका पता चलते ही लेबर रूम के स्टाफ एवं डॉक्टरों महिला को अंदर भर्ती किया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि महिला की डिलीवरी फर्श पर नहीं बल्कि स्ट्रेचर पर हुई है। महिला और उसका बच्चा बिल्कुल ठीक है।

विज्ञापन


ढंढारी कलां निवासी साहुल यादव ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करता है। उसकी गर्भवती पत्नी को शनिवार की सुबह दर्द होना शुरू हो गया। सुबह लगभग 10 बजे वह पत्नी को लेकर सिविल अस्पताल स्थित एमसीएच पहुंच गया। वह एमसीएच में बने लेबर रूम में गया और पत्नी की एंट्री करवाई। स्टाफ ने कहा कि उसकी पत्नी को भर्ती करना पड़ेगा। इस पर वह पत्नी को लेबर रूम में बैठाकर व इमरजेंसी में पर्ची कटवाने चला गया। 
विज्ञापन


उसके मोबाइल की बैटरी भी खत्म हो गई थी। जब वह वापस लेबर रूम आया तो पता चला कि उसकी पत्नी की डिलीवरी हो चुकी है। साहुल यादव का कहना है कि पहले उसकी पत्नी बाथरूम जाने के लिए कह रही थी। स्टाफ और उसने भी मना किया था। उसकी पत्नी नहीं मानी और बाथरूम चली गई थी। इसी कारण उसकी फर्श पर ही डिलीवरी हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह पहले एमसीएच के पास स्थित पार्क में महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया था। इस मामले की जांच तीन डॉक्टरों के पैनल को सौंपी गई थी। पैनल ने अधूरी रिपोर्ट एसएमओ मदर एंड चाइल्ड को सौंपी थी। इस पर एसएमओ मदर एंड चाइल्ड ने पूरी रिपोर्ट बनाकर देने के लिए कहा था। 


महिला अकेली आई थी। महिला के पास कोई पर्ची भी नहीं थी, इसलिए स्टाफ को नहीं पता था कि महिला कितने माह की गर्भवती है। लेबर रूम में आने के बाद उसे दर्द शुरू हो गया और लेबर रूम के अंदर ही उसकी डिलीवरी हुई है। महिला और उसका बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। - डॉ. हतिंदर कौर, एसएमओ मदर एंड चाइल्ड, सिविल अस्पताल लुधियाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed