फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bike riding miscreants snatched the purse of a female clerk

बाइक सवार बदमाशों ने महिला क्लर्क का पर्स छीना

Thu, 16 Jan 2020 07:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched the purse of a female clerk
बाइक सवार बदमाशों ने महिला क्लर्क का पर्स छीना
विज्ञापन

जेवरात, जरूरी कागजात के साथ कुछ नकदी थी पर्स में
पुलिस कमिश्नर दफ्तर के सामने आरएसएस के माधव सदन के पास हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पुलिस कमिश्नर दफ्तर के सामने स्थित आरएसएस के माधव सदन के नजदीक अदालत में बतौर क्लर्क काम करने वाली महिला का बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने महिला क्लर्क से लूट की वारदात को सुबह साढ़े नौ बजे के करीब अंजाम दिया है। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन आठ की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डॉ. श्याम सिंह रोड स्थित सिटी नर्सिंग होम में रहने वाली मिनाक्षी ठाकुर की शिकायत पर थाना डिविजन आठ की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मिनाक्षी ने पुलिस के पास दर्ज शिकायत में बताया कि वह जिला अदालत में बतौर क्लर्क नौकरी करती है। बुधवार को सुबह वह पैदल घर से दफ्तर के लिए जा रही थी। जब वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर के सामने स्थित आरएसएस के माधव सदन के पास पहुंची तो बाइक सवारों ने उसके कंधे पर टंगा बैठ छीन लिया। जब आरोपियों ने बैग छीना तो उसने बैग पकड़ लिया, लेकिन आरोपियों ने झटके से बैग छीन लिया और फरार हो गए। उसने काफी शोर मचाया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मिनाक्षी के अनुसार उसके पर्स में मोबाइल, दो गोल्ड रिंग, एयरिंग्स, कागजात और करीब एक हजार रुपये की नकदी थी। जो आरोपी ले गए। जांच अधिकारी एएसआई जनकराज ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, लेकिन आरोपियों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed