फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bike rider hit in car race, uncle-nephew died

कार की रेस में बाइक सवार को मारी टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत

Sat, 26 Jun 2021 11:22 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bike rider hit in car race, uncle-nephew died
रायकोट-बरनाला रोड पर शनिवार दो वरना कारों की रेस लगा रहे बठिंडा के नौजवानों ने मोटर साइकिल पर जा रहे रायकोट के चाचा भतीजा को पीछे से टक्कर मार दी। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार 50 फुट हवा में उछलकर खेतों में जा धंसी। इस हादसे में बाइक सवार भतीजे ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि चाचा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार सवार बठिंडा के मॉडल टाउन वासी मुकुल सिंगला व उसके भाई हिमांशु सिंगला को हिरासत में ले लिया है। जबकि रेस लगा रहे दूसरी कार सवार आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को बरनाला की तरफ से रायकोट को सफेद और काले रंग की दो वरना कार आपस में रेस लगा रही थी। एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में कार सवार ओवर स्पीड पर कार को दौड़ा रहे थे। काली वरना कार ने रायकोट के एक निजी स्कूल के पास आगे जा रहे चाचा भतीजा की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद कार 50 फुट तक उछलती हुई खेतों मे जाकर धंस गई। लोगों ने कार सवार मुकुल सिंगला और हिमांशु सिंगला को घेरकर वहीं रोक लिया और पुलिस को सूचित किया। हादसे में भतीजे तरुण भंडारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके चाचा राजकुमार उर्फ टीना भंडारी को राहगीर तारा सिंह वासी कुरड़ ने अपनी कार में लाइफ केयर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें भी मृत बता दिया। राजकुमार उर्फ टीना भंडारी सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में टिफन सप्लाई करके परिवार का गुजारा करते थे। एसएचओ विनोद कुमार ने कहा कि दूसरी वरना कार को ट्रेस किया जा रहा है। जांच में मामला लापरवाही और कार रेसिंग का लग रहा है, जो सबूत सामने आ रहे हैं, उसी हिसाब से केस दर्ज किया जा रहा है। हिरासत में लिए गए मुकुल सिंगला ने माना है कि उनके साथ एक और वरना कार चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed