फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   bhathal, bhathal in ludhiana, ludhiana politics

अकाली भाजपा सरकार आर्थिक मोर्चे पर फेल : भट्ठल 

Mon, 11 Jul 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 11 Jul 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
bhathal, bhathal in ludhiana, ludhiana politics
कांग्रेस - फोटो : file photo
पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि सूबे की अकाली भाजपा सरकार आर्थिक मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। भट्ठल सोमवार को फील्डगंज में मित्र सभा जंज घर में हलका सेंट्रल के वर्करों की बैठक में बोल रही थीं।    
विज्ञापन


भट्ठल ने आरोप लगाया कि राज्य की वित्तीय हालत के खराब होने का प्रमुख कारण अनाप-शनाप खर्च है, जो बादल सरकार ने अपनी मनमर्जी से किया और उसने राज्य का खजाना पूरी तरह से खाली कर दिया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण युवा राह भटक रहे हैं। उसके पास न कोई नौकरी है और न ही कोई अन्य काम है।
विज्ञापन


बेरोजगारी के कारण ही राज्य के युवा नशों की तरफ जा रहे हैं जिससे राज्य का पूरा सामाजिक तानाबाना भी तबाह हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों द्वारा आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। किसान कर्ज का भार उतार नहीं पा रहे हैं। ये सरकार सिर्फ कागजी तौर पर ही किसानों के हितों की रक्षा करने वाली सरकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था भी पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है, सूबे के हर हिस्से में अपराध बढ़ रहा है। पुलिस उन पर कोई काबू नहीं पा रही है। सीनियर कांग्रेस नेता ने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव के बाद अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह राज्य के विकास को तेजी से आगे बढ़ाएगी। इस अवसर पर सांसद रवनीत बिट्टू ने भी अकाली भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। समारोह में विधायक सुरिंदर डाबर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

अंबिका सोनी ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अंबिका सोनी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। अंबिका ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में लोग बदलाव का मन बनाए हुए हैं। उन्होंने नेताओं और वर्करों से अपील की कि पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाया जाए। अंबिका ने कहा कि दिल्ली की जनता पहले ही केजरीवाल से परेशान है, पंजाब के लोग उनकी मंशा को भांप चुके हैं।

वहीं सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोपों की झड़ी लगा दी। बिट्टू ने कहा कि पंजाब ने पहले ही आतंकवाद सहा है। यहां के लोगों को केजरीवाल बख्शे और जहां का राज मिला है, वहं पर रहें। बिट्टू ने कहा कि केजरीवाल ने सत्ता के लोभ में अन्ना हजारे और योगेंद्र यादव जैसे साथियों को किनारे कर दिया।


उन्होंने आरोप लगाया कि वदेशों में बसे एनआरआई, एसएसआई इत्यादि जहां से आप को फंड आता है, उन्हीं की लिखी स्क्रिप्ट पर केजरीवाल काम कर रहे हैं और उनके इशारे पर पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। बिट्टू ने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब के पानी के मसले पर भी जमकर राजनीति की। पंजाब के लोग उनकी चालों को समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं। आने वाले दिनों में अकाली दल भी पानी पर जम कर राजनीति करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed