फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Audio viral on social media and hanged himself

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल कर लगाया फंदा

Wed, 28 Jul 2021 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Audio viral on social media and hanged himself
सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल करने के बाद गोपाल नगर के रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड राजीव कुमार ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। वीडियो में उसने फैक्टरी के मालिक पर सैलरी न देने और भला-बुरा कहने के आरोप लगाए हैं। जब उसकी मां को वीडियो संदेश के बारे में पता चला तो पास के रिश्तेदार को फोन किया। जिसके बाद वह घर पहुंचे और उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो शव लटक रहा था। सूचना के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजीव एक निजी कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। राजीव ने व्हाट्सएप पर ऑडियो मेसेज डाला। मेसेज सुनते ही राजीव की मां ने वहां नजदीक रहते रिश्तेदार को फोन किया। उन्हों जाकर देखा तो राजीव का कमरा अंदर से बंद था। उसने शोर मचाया। इसके बाद सारे लोग इकट्ठे हो गए। दरवाजा तोड़ा तो देखा अंदर राजीव ने फंदा लगाया था। सूचना के बाद थाना हैबोवाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। आत्महत्या से पहले सिक्योरिटी गार्ड ने अपने छोटे भाई से कहा कि मेरी सैलरी रहती है छोटे। फैक्टरी के मालिक ने उसे बहुत भला बुरा कहा है। जिस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। थाना हैबोवाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है कि राजीव ने आत्महत्या किस कारण की है और उसके पीछे का बड़ा कारण क्या रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed