फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Attempted occupation of Gurdwara Sahib, fired upon protesting

Ludhiana News: गुरुद्वारा साहिब में कब्जे का प्रयास, विरोध करने पर चलाई गोली

Sun, 02 Jul 2023 05:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
Attempted occupation of Gurdwara Sahib, fired upon protesting
- रात दो बजे घुसे लोग, कमेटी पर अधिकार का दावा करते हैं दोनों गुट
विज्ञापन

- गोलक और कमरों के पुराने ताले काटकर नए जड़े, पांच गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। शहर से आठ किलाेमीटर दूर थाना डेहलों के अंतर्गत आते जरखड़ गांव में बने गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब के ट्रस्ट पर दावा करते एक गुट के लोग शनिवार रात करीब दो बजे गुरुद्वारा साहिब में घुस आए। हथियारों के बल पर कब्जा करने की कोशिश की गई।
अंदर आए इन लोगों ने गुरुद्वारे के अंदर गोलक, कमरों और प्रबंधन कार्यालय में पुराने लगे तालों को काटकर नए ताले जड़ दिए। कब्जा होते देख गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी ने अनांउसमेंट कर लोगों को जगा दिया। अनांउसमेंट सुनकर लोग और कमेटी के पदाधिकारी मौके पर पहुुंचे। इस बीच दोनों गुटों में मारपीट भी हो गई। यहां तक की एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के जरनैल सिंह पर गोली चला दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव के गुरुद्वारा कमेटी व ट्रस्ट सदस्यों में पुराना विवाद है। दोनों गुट अपने अधिकार का दावा करते हैं। देर रात शनिवार को एक गुट ने गुरुद्वारे में कब्जे का प्रयास किया। इसे लेकर दोनों गुटों में मारपीट भी हो गई। यहां तक की एक गुट के लोगों ने गोली तक चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव होने का दावा करते जरनैल सिंह ने बताया कि दूसरे गुट के लोगों ने गुरुद्वारे में कब्जा करने की कोशिश की थी। उनके ऊपर गोली भी चलाई गई है। कब्जा करने आए लोग गुरुद्वारा में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में हेड ग्रंथी जोरावर सिंह गांव की शिकायत पर पुलिस ने जरखड़ निवासी स्वरूप सिंह, पाल सिंह, जस्सोवाल निवासी गगनदीप सिंह, हरबंस सिंह, अजय पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इनके समेत कई लोगों को नामजद किया गया है।

डेहलों थाना के प्रभारी परमदीप सिंह ने बताया कि गांव के दो गुट गुरुद्वारा कमेटी पर अपना-अपना दावा करते हैं। यह विवाद काफी समय से चल रहा है। शिकायत पर कुछ लोगों पर गिरफ्तार कर लिया है, वहीं कइयों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed