फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Attack on Punjab BJP Vice President Jatinder Mittal in Ludhiana

पंजाब में BJP नेता पर हमला: पार्टी उपाध्यक्ष पर फैक्ट्री के बाहर युवकों ने किया हमला, 17 घंटे बाद पहुंची पुलिस

Sun, 13 Oct 2024 07:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 13 Oct 2024 07:53 PM IST
सार

पंजाब भारतीय जनता पार्टी के नेता पर हमला हुआ है। लुधियाना में पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना शनिवार रात की है। 

विज्ञापन
Attack on Punjab BJP Vice President Jatinder Mittal in Ludhiana
पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर बैठक करते हुए भाजपाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष और कारोबारी जतिंदर मित्तल पर शनिवार की रात अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। कुछ युवक जतिंदर मित्तल की फैक्ट्री के बाहर झगड़ा कर रहे थे। जतिंदर मित्तल युवकों का बीच-बचाव करने लगे। तभी युवकों ने उनपर हमला कर दिया। जतिंदर मित्तल के साथी ने उन्हें युवकों से बचाया और एक हमलावर को मौके पर काबू कर लिया। 
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि जतिंदर मित्तल पर हमला शनिवार की देर रात हुआ और पुलिस रविवार की दोपहर 17 घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस कारण भाजपा नेताओं में रोष था और पुलिस के साथ उनकी बहस भी हुई। थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जतिंदर मित्तल ने बताया कि शनिवार नौ बजे फोकल प्वाइंट स्थित फेज-1 में  वह अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। तभी में फैक्ट्री के दरवाजे पर कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे। उन लोगों ने उनकी फैक्ट्री के गेट पर ईंट-पत्थर फेंके। जब मित्तल ने उन्हें रोका तो कुछ देर बाद एक युवक धारदार हथियार लेकर उनकी फैक्ट्री के बाहर पहुंचा। जब मित्तल फैक्ट्री से बाहर निकलने तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वहां मौजूद मित्तल का मुंह बोला भतीजा रोबिन खन्ना उनके साथ था। उसने हमलावर का हाथ पकड़ लिया और उसे नीचे गिरा दिया। मित्तल ने थाना फोकल पॉइंट के एसएचओ की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने रात को करीब 5 से 7 बार इलाके के एसएचओ गुरप्रीत सिंह हांडा को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल और एडीसीपी-4 प्रभजोत सिंह से बात करने के बाद 17 घंटे बाद एसएचओ गुरप्रीत हांडा मौके देखने आए। 


पंजाब में अब कानून का राज नहीं बल्कि अपराधियों का राज-रजनीश धीमान

भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहे हैं। हर रोज लुधियाना में बड़ी-बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। एक दिन पहले लुधियाना में कांग्रेस के जिला प्रधान संजय तलवार की कार पर गोलियां चली। रात को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल पर भी कातिलाना हमला हुआ। पंजाब में हत्या से लेकर लूटपाट व गुंडागर्दी भगवंत मान सरकार के दौरान चरम पर है। पंजाब में अब कानून नहीं बल्कि अपराधियों का राज चलने लगा है। सरेआम गोलियां चलाई जाती हैं,रोजाना हो रही लूटपाट व हत्या व रंगदारी के मामले बढ़ रहे है।भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed