फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   attack, attack of safed makkhi on moong crop, bhatinda crop

पहले कपास अब मूंग की फसल पर सफेद मक्खी का कहर

Sat, 25 Jun 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 25 Jun 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
attack, attack of safed makkhi on moong crop, bhatinda crop
बठिंडा में मूंग की फसल काे रौंदता किसाान - फोटो : अमर उजाला
कपास के बाद अब मूंग की फसल को सफेद मक्खी ने अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। इस वजह से जिले के साथ लगते विभिन्न गांवों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें मजबूरन अपने खेतों में लगाई गई मूंग की फसल को ट्रैक्टर से रौंदना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


जिले के विधानसभा हलका भुच्चो मंडी के गांव भुच्चो कलां के किसान राज सिंह ने शुक्रवार को सफेद मक्खी से प्रभावित 5 एकड़ और अवतार सिंह ने वीरवार को 6 एकड़ मूंग की फसल को ट्रैक्टर से रौंद दिया। किसानों का कहना था कि कृषि विभाग के अधिकारी सिर्फ खेतों के चक्कर काट कर वापस चले जाते हैं, वह सफेद मक्खी से प्रभावित किसानों से कोई बातचीत नहीं करते हैं। 
विज्ञापन


कपास की फसल पर सफेद मक्खी के हमले के बाद कृषि विभाग ने किसानों को अपील की थी कि वह अपने खेतों में मूंग की फसल लगाएं। इसके बाद किसानों ने अपने खेतों में मूंग की फसल लगानी शुरू कर दी थी। अब सफेद मक्खी के हमले को रोकने में कृषि विभाग भी नाकाम दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की शह पर नकली बीज बाजारों में बेचे जा रहे हैं। इससे उनकी फसल तबाह हो रही है। लेकिन उन पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। किसानों का कहना था कि सफेद मक्खी उनकी फसल बर्बाद कर रही है और उन पर चढ़ा कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते किसान खुदकुशियों के रास्ते पर है। 

सरकार पीड़ित किसानों को दे मुआवजा और कर्ज माफ करे
किसान नेता बूटा सिंह और बलजीत सिंह ने सरकार से सफेद मक्खी के हमले से प्रभावित किसानों को जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही उन पर चढे़ कर्ज को माफ करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को पंजाब के किसानों की तरफ ध्यान देने की जरूरत है ।

कृषि विभाग के अधिकारी  नच्छतर सिंह ने कहा मूंग की फसल देरी से लगाने के चलते सफेद मक्खी की चपेट में आ रही है। किसानों को अपनी फसल पर समय पर स्प्रे करनी चाहिए।

कृषि मंत्री बोले, कौन कहता है सफेद मक्खी फसलों पर हमला कर रही
प्रदेश के विभिन्न जिलों में सफेद मक्खी का कहर फसलों पर लगातार जारी है। वहीं सूबे के कृषि यह मानने को तैयार ही नहीं है कि प्रदेश के खेतों में लगी फसल पर सफेद मक्खी का हमला होता है। जब उनसे सफेद मक्खी के हमले को रोकने के बारे में फोन पर बातचीत कर पूछा गया तो उन्होंने उल्टा सवाल कर दिया कि कौन कहता है कि सफेद मक्खी फसलों पर हमला कर रही है। 

जब उनसे कहा गया कि अगर सफेद मक्खी नहीं है तो किसानों को मुआवजा किस लिए दिया जा रहा है, यह बात सुनकर कृषि मंत्री तोता सिंह ने फोन काट दिया। किसान नेता शिंगारा सिंह मान का कहना है कि सफेद मक्खी बडे़ स्तर पर मूंग की फसल को बर्बाद कर रही है। इस पर कृषि मंत्री तोता सिंह सफेद मक्खी के मामले से अनजान बने हैं। इससे साफ जाहिर है कि कृषि मंत्री को भी किसानों के प्रति हमदर्दी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed