{"_id":"4097684543f26a42d482364a69274de3","slug":"atm-robbers-5-lakh-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर में एटीएम को ही उठा ले गए लुटेरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तसर में एटीएम को ही उठा ले गए लुटेरे
अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Tue, 03 Dec 2013 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्तसर में मंगलवार सुबह करीब तीन बजे लुटेरे कोटकपूरा रोड पर पंजाब एंड सिंध बैंक की एटीएम मशीन को उठाकर ले गए। मशीन में करीब पौने 5 लाख रुपये होने का अनुमान है।
बैंक की बरीवाला शाखा के मैनेजर सतपाल सिंह कोमल जब सुबह सैर को निकले तो उन्होंने एटीएम मशीन के शीशे टूटे हुए देखे।
सूचना मिलने पर एसपी (डी) गुरिंदरजीत सिंह, डीएसपी केएस चहल तथा थाना सदर प्रभारी इकबाल सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने एटीएम के भीतर फिंगर प्रिंट लिए।
गांव झोरड़ निवासी हरभगवान ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे वह अपने ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर यहां से गुजरा था। इस दौरान उसने देखा था कि कुछ लोग जेसीबी मशीन के जरिए एटीएम मशीन को उठाकर में ट्रैक्टर-ट्राली में रख रहे हैं।
विज्ञापन
उसने सोचा बैंक का काम चल रहा है। एसपीडी गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि जल्द इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
बैंक के स्थानीय शाखा मैनेजर सुखदेव लाल के अनुसार सोमवार दोपहर को मशीन में करीब साढ़े 5 लाख रुपये का कैश डाला था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि लूट के दौरान मशीन में पौने पांच लाख रुपये होंगे।
उधर, एसएसपी सुरजीत सिंह का कहना है कि डीसी द्वारा जिले के समस्त बैंक अधिकारियों के साथ होने वाली मासिक बैठक के दौरान एक बार फिर एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड रखने की हिदायत दी जाएगी।