{"_id":"66bf8a65e0dbfaa9aa00e074","slug":"asi-of-punjab-police-arrested-taking-bribe-of-twenty-thousand-rupees-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-106066-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पंजाब पुलिस का एएसआई बीस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पंजाब पुलिस का एएसआई बीस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Fri, 16 Aug 2024 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
केस में जब्त सामान वापस करने के लिए मांगे थे चालीस हजार, बीस हजार ले लिए थे पहले
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज, पूछताछ में जुटी है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। विजिलेंस की टीम ने थाना सदर के अधीन आने वाली चौकी मराडो में तैनात पंजाब पुलिस के एएसआई को बीस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई व्यक्ति पर दर्ज मामले के दौरान जब्त किए सामान को वापस मांगने गया था।
बीस हजार रुपये वह पहले दे चुके हैं, जबकि बीस हजार रुपये और देने थे, तो विजिलेंस ने काबू कर लिया। पुलिस ने जब आरोपी एएसआई की गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें भी 32 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। विजिलेंस की टीम ने शिमलापुरी के रहने वाले गुरजीत राय की शिकायत पर चौकी मराडो में तैनात एएसआई प्रताप सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
एसएसपी विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि गुरजीत राय के खिलाफ थाना सदर के अधीन आने वाली चौकी मराडो में एक मामला दर्ज हुआ था और उस केस का आईओ एएसआई प्रताप सिंह था। गुरजीत राय ने आरोप लगाया कि एएसआई प्रताप सिंह ने बिना किसी दस्तावेज उसका मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान कब्जे में ले लिया। जब गुरजीत राय को जमानत मिली तो उसके बाद वह अपना सामान एएसआई प्रताप सिंह से वापस लेने के लिए गया। आरोपी एएसआई ने सामान देने के बजाय चालीस हजार रुपये की रिश्वत मांगनी शुरू कर दी। उसने बीस हजार रुपये दे दिए तो एएसआई ने गुरजीत राय को कुछ सामान लौटा दिया और बाद में कहा कि बाकी के पैसे मिलने के बाद उसे बाकी का सामान भी दे दिया जाएगा। इसके बाद गुरजीत राय ने इसकी शिकायत विजिलेंस के पास की। एसएसपी ने बताया कि विजिलेंस ने शिकायत मिलने के बाद ट्रैप लगाकर एएसआई को काबू कर लिया। पुलिस आरोपी की कार से बरामद 32 हजार रुपये की भी जांच करने में जुट गई है।