फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ASI missing, accused of harassing SHO and Munshi

Ludhiana News: एसएचओ और मुंशी पर परेशान करने का आरोप लगा एएसआई लापता

Tue, 12 Dec 2023 11:06 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 12 Dec 2023 11:06 AM IST
विज्ञापन
ASI missing, accused of harassing SHO and Munshi
- सरहिंद जीआरपी में था तैनात, भाखड़ा नहर के किनारे मिली कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरहिंद/फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में जीआरपी में तैनात एएसआई संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। एएसआई सुखविंदर पाल सिंह की कार सरहिंद भाखड़ा नहर के किनारे से मिली है। कार से बरामद सुसाइड नोट में जीआरपी सरहिंद के एसएचओ और मुंशी पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है।
एएसआई सुखविंदर पाल सिंह गत रात ड्यूटी से गांव चरणार्थल स्थित घर नहीं पहुंचा और सुबह उनकी कार सरहिंद नहर के पास खड़ी मिली। गोताखोरों की मदद से नहर में एएसआई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

लापता सुखविंदर पाल सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा है कि जीआरपी के एसएचओ गुरदर्शन सिंह और मुंशी गुरिंदर सिंह ढींढसा उन्हें परेशान करते थे। वर्ष 2022 की एफआईआर नंबर 18 में चालान पेश करने को लेकर ज्यादा परेशान किया जा रहा था। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने कार और सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ और मुंशी लाइनहाजिर
रेलवे पुलिस के डीएसपी जगमोहन सिंह ने कहा कि प्राथमिक जांच में जीआरपी सरहिंद के एसएचओ और मुंशी दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जीआरपी खन्ना के प्रभारी कुलदीप सिंह को एडिशनल एसएचओ सरहिंद लगाया गया है।

फतेहगढ़ साहिब के एसपी राकेश यादव ने बताया कि डीडीआर मूलेपुर थाना में दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। ठोस सबूत मिलने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



फोटो कैप्शन: एएसआई सुखविंदर पाल सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed