{"_id":"68471274a2b07edc6302ef69","slug":"ashu-asks-for-votes-with-arrogance-and-we-ask-for-votes-with-love-cm-mann-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-110609-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशु अहंकार से और हम प्यार से मांगते हैं वोट : सीएम मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशु अहंकार से और हम प्यार से मांगते हैं वोट : सीएम मान
Mon, 09 Jun 2025 10:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
गोगी की मौत के तुरंत बाद ही विरोधियों ने उपचुनाव के लिए मीटिंगें शुरू कर दी थी : सीएम मान
कांग्रेसी उम्मीदवार सहित विपक्षियों पर बरसे भगवंत मान
कहा - आशु जीत भी गए तो डेढ़ साल मुझे गालियां निकालने में लगाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। सीएम भगवंत सिंह मान ने आप की तरफ से चुनाव की कमान खुद संभाल रखी है। वह लगातार हलका पश्चिमी में बैठकें और सभाएं कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह इस दौरान विपक्षियों पर खूब बरस रहे हैं। खासकर वह कांग्रेस के पंजाब वर्किंग प्रधान और उम्मीदवार भारत भूषण आशु को आड़े हाथ ले रहे हैं।
मान ने कहा कि आशु का अहंकार और गुस्सा चरम पर है। अगर अभी उनका यही रवैया है तो विधायक बनकर क्या करेंगे। अगर वे जीत भी गए तो अगले डेढ़ साल मुझे गालियां देने में बिताएंगे, इससे जनता को क्या हासिल होगा। जब वे मंत्री थे तब उन्होंने लोगों को अपमानित करने के अलावा कुछ नहीं किया। सीएम मान ने यहां तक कह दिया कि पूर्व विधायक गुरप्रीत गोगी की जब मौत हुई थी उसी दिन विरोधियों ने उपचुनाव की मीटिंगें शुरू कर दी थी। चुनाव आते-जाते रहते हैं लेकिन भगवान के पास गया इंसान वापस नहीं आता। विरोधियों के पास अहंकार है।
सीएम मान ने पिछले तीन दिनों के दौरान हलका पश्चिमी के कई इलाकों में धुआंधार प्रचार किया। मान ने कहा कि विपक्ष चुनाव प्रचार भी अहंकार से करता है, और जबकि हम प्यार और सम्मान से वोट मांगते हैं। सच तो यह है कि पहले उन्हें चुनना मजबूरी थी, लेकिन अब लोगों के पास ईमानदार विकल्प आप उम्मीदवार मौजूद है। मान ने मतदाताओं से ऐसे उम्मीदवारों को चुनने का आग्रह किया जो पार्टी के अंदरूनी झगड़ों में उलझने के बजाय लोगों की समस्याओं को सुलझाए। दूसरे उम्मीदवारों की तस्वीरें भी मत देखिए, उनका भ्रष्टाचार आपको अंधा कर देगा। ये वही लोग हैं जिन्होंने सालों तक पंजाब को लूटा है। अब फैसला लोगों को करना है कि वह अपमानित होना चाहते हैं या फिर सम्मान चाहते हैं।
विज्ञापन
टर्बनेटर हरभजन सिंह ने संजीव अरोड़ा के हक में निकाला रोड शो
भारतीय क्रिकेट टीम के टर्बनेटर रहे राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने रविवार की शाम को लुधियाना पहुंच कर संजीव अरोड़ा के हक में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने गुलमोहर होटल के पास से रोड शो निकाला जो हलका पश्चिमी के कई इलाकों में गया। इस दौरान हरभजन सिंह ने मान सरकार की उपलब्धियां गिनाई वहीं उन्होंने शिक्षा और खेल पर मान सरकार की तारीफों के पुल बांधे।
राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा कि आप सरकार पंजाब के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा एक ऐसे राज्यसभा सांसद हैं जो हर समय विकास कार्यों को लेकर व्यस्त रहते हैं।