{"_id":"57a0c5674f1c1b5a7b2b9d69","slug":"arrest-three-arrest-in-murder-mansa-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटरिनरी इंस्पेक्टर की हत्या के आरोप में तीन काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटरिनरी इंस्पेक्टर की हत्या के आरोप में तीन काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, भीखी (मानसा)
Updated Tue, 02 Aug 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों कस्बा भीखी के गांव मत्ती के पास शिरोमणि अकाली दल से संबंधित एक वेटरिनरी इंस्पेक्टर की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को काबू किया है। थाना भीखी की पुलिस ने आरोपियों से वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई इनोवा गाड़ी भी कब्जे में ले ली है, वहीं तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
थाना भीखी के प्रभारी बूटा सिंह ने बताया कि गांव अतला खुर्द से मति रोड पर एक वेटरिनरी इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह की कुछ लोगों ने जमीन झगड़े में हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में 21 जुलाई को करीब 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
उनके अनुसार भीखी पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपियों सुखविंदर सिंह काला, भुपाल खुर्द के निवासी हरविंदर सिंह और कुलदीप सिंह को रविवार को उस समय काबू कर लिया जब वह लोग भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई इनोवा और हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। बाकी के आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।