फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   arrest, patwari arrest with bribe in barnala, barnala arrest

विजिलेंस ने रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों दबोचा

Fri, 17 Jun 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Fri, 17 Jun 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
arrest, patwari arrest with bribe in barnala, barnala arrest
घूस - फोटो : demo pic
विजिलेंस ने शुक्रवार को एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। डीएसपी विजिलेंस राजेश कुमार मट्टू ने बताया कि किसान गुरचरण सिंह पुत्र किरपाल सिंह निवासी बीहला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी कुछ जमीन व दो दुकानें बरनाला-मोगा रोड पर स्थित हैं। उसकी जमीन व दुकानें चौड़ी की जा रही सड़क के बीच में आने के कारण तोड़ दी गईं। 
विज्ञापन


सरकार की नीति के मुताबिक पटवारी की रिपोर्ट के बाद उसे सरकार से मुआवजे का चेक मिलना था। पटवारी हरजीत सिंह ने मुआवजे की रिपोर्ट करने के बदले उससे 10 हजार की मांग की। उसने पटवारी हरजीत सिंह को कहा कि वह रिपोर्ट कर दे ताकि वह मुआवजे का चेक ले सके। लेकिन पटवारी रिश्वत लेने की नीयत से टाल मटोल करता रहा। 
विज्ञापन


अंत में किसान गुरचरण सिंह ने पटवारी हरजीत सिंह को पांच हजार देकर विजिलेंस को सूचना दे दी और बाकी के पांच हजार शुक्रवार को पटवारी हरजीत सिंह ने अपनी रिहायश पर गांव शहणा में मंगवाए थे। विजिलेंस को सूचना देकर किसान गुरचरण सिंह पटवारी हरजीत सिंह को पांच हजार देने गया। ज्यों ही पटवारी ने रिश्वत पकड़ी तो विजिलेंस टीम ने हरजीत सिंह को रंगे हाथों पकड़ कर रुपये बरामद करवा लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी मट्टू ने बताया कि पटवारी हरजीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed