फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Arora Trading Company owner and servant robbed 32 lakhs in Kesarganj Mandi

केसरगंज मंडी में अरोड़ा ट्रेडिंग कंपनी के मालिक और नौकर से मारपीट कर लूटे थे 32 लाख

Fri, 06 May 2022 10:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Arora Trading Company owner and servant robbed 32 lakhs in Kesarganj Mandi
लुधियाना। शहर के सबसे पुराने केसरगंज मंडी में अरोड़ा ट्रेडिंग कंपनी के नौकर अजामिल यादव से आठ अप्रैल को हथियारों की नोक पर 32 लाख रुपये लूटने की वारदात को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझा लिया है। इस वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के लुटेरा गिरोह ने अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। थाना कोतवाली पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ स्थित मालतीगंज तहसील के गांव नरवे निवासी सूरज राजभर, उत्तरप्रदेश के जिला आजमगढ़ के गांव पटहुआ निवासी आरिफ अली उर्फ गांधी और आजमगढ़ के मालतीगंज स्थित गांव खमोली निवासी चंदन बिंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार आरोपी आजमगढ़ के कांशीपुर निवासी शुभम की तलाश में जुटी है। पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि अरोड़ा ट्रेडिंग कंपनी का तेल का कारोबार है। उन्होंने कहा कि आठ अप्रैल को कंपनी में काम करने वाला युवक अजामिल यादव बैठा था। इसी दौरान उसने दरवाजा खोला तो अचानक तीन युवक अंदर घुस गए। उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट की और हथियारों की नोक पर दफ्तर के अंदर पड़े 32 लाख रुपये की नकदी लूट ली। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी की मदद से आरोपियों के बारे में मिला सुराग
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की अलग अलग टीमों ने जांच शुरू की। जब इलाके में सीसीटीवी चेक किए तो कुछ क्लू मिले। जिसके बाद चेन जुड़ती गई और पता चला कि आरोपी भट्टियां गांव के पास स्थित गगनदीप कालोनी में रहते हैं। पुलिस ने वहां से उन्हें पनाह देने वाले दिनेश कुमार, सागर यादव और सुभाष सिंह को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। जिनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के हैं और वारदात को अंजाम दे वहां फरार हो गए। पता चलने के बाद टीमें उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई और आजमगढ़ पुलिस के साथ संपर्क कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी के बाद दिया गया वारदात को अंजाम
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों के लिए लुधियाना कोई नया नहीं था। वह पहले भी कई बार लुधियाना आ चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी सूरज और आरिफ की चंदन बिंद के साथ दोस्ती थी। चंदन बिंद को पता था कि अरोड़ा ट्रेडिंग कंपनी में रोजाना लाखों रुपये आते जाते हैं। उसने आरोपियों से लूट को अंजाम देने की बात की। जिसके लिए उसने सारी रेकी की। आरोपी चंदन ने कई दिनों तक रेकी की और सारी जानकारी आरोपियों को दी। जिसके बाद आरोपियों ने तय किया कि किस दिन वारदात को अंजाम देना है। आठ अप्रैल को सारा दिन आरोपियों ने दुकान के आसपास ही समय निकाला। देर शाम आरोपियों को मौका मिला और अंदर घुस गए। जिसके बाद वारदात को अंजाम दे, सीधा उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए।

शुभम की तलाश में जुटी है कमिश्नरेट पुलिस
पुलिस कमिश्नर के अनुसार इस मामले को अंजाम देने वाला शुभम फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने लूटकांड को अंजाम देने के बाद सारा सामान एक व्यक्ति के पास रखा है। जिसका पता चल चुका है। पुलिस जल्द व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी और अन्य हथियार बरामद करेगी। पुलिस आरोपी के काफी नजदीक पहुंच चुकी है। इसके अलावा आजमगढ़ पुलिस के साथ लगातार संपर्क में है, ताकि आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed