{"_id":"688e390083d20f0af404ecac","slug":"army-jawan-dies-of-heart-attack-in-ambala-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशियांः दिल का दौरा पड़ने से सेना के जवान की मौत, इसी महीने थी रिटायरमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशियांः दिल का दौरा पड़ने से सेना के जवान की मौत, इसी महीने थी रिटायरमेंट
Sat, 02 Aug 2025 09:43 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी हलवारा
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 02 Aug 2025 09:43 PM IST
सार
भारतीय सेना की बंगाल इंजीनियर बटालियन अंबाला में तैनात नायक गुरप्रीत सिंह उम्र 35 साल निवासी हेरां का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया।
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह, मृतक जवान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना की बंगाल इंजीनियर बटालियन अंबाला में तैनात नायक गुरप्रीत सिंह उम्र 35 साल निवासी हेरां का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। ड्यूटी के दौरान शनिवार तड़के चार बजे के करीब गुरप्रीत सिंह को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जवान को तुरंत सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां मेडिकल स्टाफ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दोपहर को उनके पार्थिव शरीर को अंबाला से गांव लाया गया जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम सस्कार कर दिया गया। 19 साल की आयु में गुरप्रीत सेना में भर्ती हुए थे। 31 अगस्त को जवान की रिटायरमेंट थी। 16 साल देश की सेवा करने वाले गुरप्रीत सिंह के सेना से सेवामुक्त होने पर परिवार और दोस्तों ने खुशी के समागम की कई योजनायें बना रखी थीं।
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह की अचानक मौत से गांव में मातम पसरा है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। नायक गुरप्रीत सिंह अपने परिवार में पत्नी गुरप्रीत कौर, बेटी अवनीत कौर और मां जसविंदर कौर को अपने पीछे छोड़ गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: सातों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने कही ये बात