फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Appeal bypassed, Ludhianaites burst firecrackers till late night

अपील दरकिनार, लुधियानवियों ने देर रात तक फोड़े पटाखे

Fri, 05 Nov 2021 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Appeal bypassed, Ludhianaites burst firecrackers till late night
लुधियाना। महानगर में वीरवार दीपावली का त्योहार लोगों ने इस कदर धूमधाम से मनाया कि इस दौरान वह जिला प्रशासन की अपील और दलील को भी दरकिनार करते नजर आए। जिला प्रशासन ने रात को आठ बजे से लेकर दस बजे तक पटाखे चलाने की इजाजत दी थी, इसके बावजूद लोगों ने देर रात तक पटाखे चलाए। प्रशासन के इन आदेशों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां तक पुलिस ने भी पटाखे चलाने वालों को रोकने की कोशिश तक नहीं की। इतनी मात्रा में पटाखे चलने के कारण शहर के क्वालिटी इंडेक्ट 500 तक पहुंच गया था। जिससे ज्यादा खतरनाक माना जाता है।
विज्ञापन

दीपावली के मौके दिन भर बाजारों में चहल पहल नजर आई। यहां तक मंदिरों में दिन भर लोगों का आना जना लगा रहा। प्रशासन ने इस बार ग्रीन दिवाली मनाने के लिए कहा था। इसके बावजूद शहर में बड़े पटाखों की बिक्री चोरी छिपे हुई। जिसका नतीज यह निकला कि शाम ढलते ही पटाखे चलना शुरू हो गए थे। रात को आठ बजने से पहले ही आतिशबाजी होने लगी। रात करीब 11 बजे तक जमकर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed