फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   app, punjab police launch in ludhiana, ludhiana app launch

जांच में पारदर्शिता लाएगा पुलिस का एेप

Sat, 23 Apr 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 23 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
app, punjab police launch in ludhiana, ludhiana app launch
mobile app
समय की अहमियत और पारदर्शिता लाने के लिए पंजाब पुलिस की ओर से दो ऐप लांच किए गए हैं। इन ऐप से जहां लोगों को थानों के बार-बार चक्कर लगाने से निजात मिलेगी वहीं कंप्लेंट की कापी को भी ऐप में ही देखा जा सकेगा। इसके अलावा क्रिमिनल केस, चोरी, गाड़ी की रिपोर्ट, एनओसी और थाने संबंधी जानकारी मिलेगी। यह जानकारी डीसीपी ध्रुमन निंबले ने सिंगल विंडो में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस ऐप को डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की ओर से चंडीगढ़ में लांच किया गया था। उन्होंने बताया कि पीपी सांझ केंद्र ऐप के जरिए थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट की कापी को 60 दिन के भीतर ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं। रिपोर्ट के दौरान यूआई नंबर भी उपलब्ध करवाया जाएगा, जो ऐप में दी गई आप्शन में भरना होगा। इससे कंप्लेंट की कापी को हासिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए भी कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। पासपोर्ट की सारी जानकारी भी इसी ऐप में दी गई है। अगर कोई पासपोर्ट अप्लाई करता है तो पुलिस इसकी वेरिफिकेशन करके इस ऐप में अपडेट करेंगी। अंबेसी इससे व्यक्ति की जानकारी हासिल कर सकती है। 21 दिनों की वर्किंग को कम कर 11 दिनों में पासपोर्ट उपभोक्ता को उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसे ओर भी कम समय में पूरा करने की योजना है। अगर आप कोई गाड़ी खरीदते हैं तो उस गाड़ी का चैसी नंबर अगर भरते है तो उस गाड़ी का स्टेटस सामने आ जाएगा कि गाड़ी चोरी की है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एक्सीडेंट केस, मोबाइल व अन्य चीज गुम होने की रिपोर्ट 60 दिनों के भीतर ऐप से मिल सकती है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति अगर कहीं बाहर गया हुआ हो और उसका कोई सामान गुम हो जाता है तो संबंधित थाने का पता न होने के कारण इसकी कंप्लेंट नहीं लिखवा पाता। इसके लिए भी इस ऐप में सुविधा दी है। अगर आप कंप्लेंट नहीं लिखवा पाए तो घर आकर किसी भी थाने में इसकी कंप्लेंट दर्ज करवा सकते हैं। 

क्रिमिनल प्रोफाइल भी होगा शेयर
पुलिस क्रिमिनल का प्रोफाइल फोटो इस ऐप में लोड करेगी। जिन्होंने इस ऐप को डाउनलोड किया होगा, वह इस प्रोफाइल को देख सकेंगे और सचेत रहेंगे। इसके अलावा गुमशुदा की जानकारी भी इसमें अपलोड होगी। 


थानों और अफसरों की जानकारी भी मिलेगी   
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका इलाका किस थाने में आता है तो इसके लिए नो यूअर पुलिस के नाम से ऐप बनाई गई है।  इसके जरिए न सिर्फ संबंधित इलाके का पता लगा पाएंगे बल्कि इलाके के एसएचओ, डीएसपी, एसएसपी का नाम और फोन नंबर भी देख सकेंगे। इसके अलावा इसमें मैप का आप्शन भी दिया गया है, जिसके जरिए ऑफिसर लोकेशन भी देख पाएंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed