फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   app, i revenue app launch in ludhiana, ludhiana app launch

माल विभाग की जानकारी देगी ‘आई रेवेन्यू’ ऐप 

Fri, 27 May 2016 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 27 May 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
app, i revenue app launch in ludhiana, ludhiana app launch
पंजाब सरकार के माल, सूचना तथा लोक संपर्क मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने मोबाइल ऐप आई रैवेन्यू लांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
माल, सूचना और लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने गुरु नानक देव भवन में मोबाइल ऐप ‘आई रेवेन्यू’ लांच किया। यह ऐप माल विभाग के कामों में पारदर्शिता लाने के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया है। इस एप्लीकेशन के जरिए इस्तेमाल करने वाले को माल विभाग से संबंधित कलेक्टर रेट, स्टांप ड्यूटी, सेवा का अधिकार कानून, एम-फर्द और अन्य उपयोगी जानकारी मिल सकेगी। यह ऐप पूरे सूबे में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ऐप को तैयार करने के लिए उन्होंने डीसी रवि भगत की प्रशंसा की। 
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित समारोह में मजीठिया ने कहा कि आज ई-गवर्नेंस के दौर में इस तरह की एप्लीकेशन के जरिए लोगों को बिना किसी परेशानी के पारदर्शिता से सेवा प्रदान की जा सकती है। इस ऐप का इस्तेमाल करने से व्यक्ति अपने मोबाइल फोन पर ही संबंधित क्षेत्र के कलेक्टर रेट आदि की जानकारी ले सकेगा। इसके जरिए व्यक्ति अपने क्षेत्र के माल अफसर (एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी) के बारे में भी जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन


अगर किसी व्यक्ति को किसी व्यक्तिगत जायदाद या क्षेत्र का नहीं पता तो वह जानकारी भी इस ऐप के जरिए मिल सकती है। रजिस्ट्री करवाने में सरकारी खजाने में कितनी फीस जमा करवानी है उस बारे में पुख्ता जानकारी भी इस ऐप में दर्ज है। इस संबंधी सभी कैलकुलेशन ऐप की ओर से अपने आप की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सेवा का अधिकार एक्ट तहत कौन सी सेवा कितने दिन में दी जानी बनती है, उसकी जानकारी भी इस ऐप में दर्ज है। मजीठिया ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति इस ऐप में दर्ज एम-फर्द आप्शन के जरिए महज नंबर भर कर अपनी फर्द की कापी भी देख सकते हैं।

राजनीति पर खूब बोले मजीठिया
इस दौरान मजीठिया ने आम आदमी पार्टी के बारे में कहा कि यह उन लोगों का गैंग है जो सत्ता के भूखे हैं। यह पार्टी दिल्ली का सारा पैसा अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए अन्य सूबों में खर्च कर रही है। दिल्ली की आप सरकार की ओर से लोगों के करोड़ों रुपये पंजाब में इश्तेहारबाजी पर खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आप सरकार को यह पैसा इश्तेहार पर नष्ट करने के बजाय दिल्ली के लोगों की भलाई और बुनियादी सहूलियतें मुहैया करने पर खर्च करना चाहिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में मजीठिया ने कहा कि वह कई मुद्दों पर अपना स्टेटमेंट बदलते रहते हैं। 


कांग्रेस की ओर से लुधियाना में किए जा रहे धरना प्रदर्शन के बारे में मजीठिया ने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन अपनी खत्म हो चुकी साख के अस्तित्व को दर्शाने के लिए ही किए जा रहे हैं। कांग्रेस को सूबे के सूझवान लोगों ने दो बार नकार दिया है। तीसरी बार भी यह पार्टी हारने की तैयारी में है। अकाली भाजपा गठजोड़ सरकार सूबे का सर्वपक्षीय विकास कर रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल, दर्शन सिंह शिवालिक, हीरा सिंह गाबड़िया, रणजीत सिंह ढिल्लों और मनप्रीत सिंह अयाली मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed