फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Anti-national banner in Kiratpur Sahib

कीरतपुर साहिब में लगे देश विरोधी बैनर

Wed, 13 Apr 2022 10:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Anti-national banner in Kiratpur Sahib
रोपड़। जिला सचिवालय के बाहर देश विरोधी झंडे के लगाए गए बैनर से पुलिस में अफरा तफरी मच गई। सुबह सात बजे के करीब सचिवालय के गेट पर एसएसपी दफ्तर के बोर्ड के नजदीक देश विरोधी नारे लिखे हुए बैनर के बारे में पता चला तो शिव सेना और हिंदू संगठन के नेता पहुंच गए। उन्होने इस बैनर का विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शिव सेना बाल ठाकरे के प्रवक्ता अश्वनी ने बताया कि इस बैनर की सूचना उनके द्वारा ही पुलिस को दी गई। जिसके बाद एसएसपी दफ्तर के मुलाजिम इस बैनर को उतार ले गए। कुछ समय के बाद कीरतपुर साहिब में मुख्य मार्ग पर गांव बढ्ढल के पास बिजली के पोलों पर देश विरोधी नारे लिखे दिखाई दिए। देश विरोधी नारों ने पुलिस पर सवाल खड़े दिए हैं। शिव सेना नेता और हिंदू जागृति मंच द्वारा पंजाब सरकार पर निशाने साधे जा रहे है। हैरानगी की बात है कि सचिवालय के सामने से गुजरती सड़क पर सुबह से सैर करने वाले लोग घूमना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में करीब सात बजे इस बैनर के बारे में पता चला। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के माध्यम बैनर लगाने वाले लोगो तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। डीएसपी नरिंदर चौधरी ने बताया कि इस सबंध में जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह बैनर एक शीट पर काले रंग और स्प्रे से लिखा है। इस संबंध में तकनीकी साधनों और कई अन्य पहलुओं से जांच की जा रही है जबकि अब तक किसी के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव सेना के अध्यक्ष संजीव धनौली ने कहा कि सचिवालय के बाहर लगाया बैनर पंजाब के हालातों की पोल खोल रहा है। उन्होंने कहा कि यही बदलाव आया है और पंजाब सरकार के मंसूबे हालात खराब करने की है। उन्होंने कहा कि पंजाब को फिर से आतंकवाद की भट्ठी में झोंका जा रहा है। हालात पर काबू न पाया गया तो फिर से पंजाब में खून खराबा शुरू हो जाएगा। शिव सेना बाल ठाकरे के प्रवक्ता अश्वनी ने कहा कि इस बारें में प्रशासन को नहीं पता चला जबकि उनके द्वारा पुलिस को यह सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं को पंजाब में डराने की साजिश है। हिंदू जागृति मेंच के नेता निक्सन ने कहा कि वह इस घटना का विरोध कर रहे है और यह पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश है और यह कार्रवाई करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed