फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Another case on Guru Nanak Modi Khana's Jindu

गुरु नानक मोदी खाना के जिंदू पर एक और केस

Wed, 11 Nov 2020 07:17 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Another case on Guru Nanak Modi Khana's Jindu
लुधियाना। गुरु नानक मोदी खाना चलाने के बाद सुर्खियों में आए बलजिंदर सिंह जिंदू लगातार विवादों में फंसता जा रहा है। इस बार वह फेसबुक पर शनिदेव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर फिर से हिंदू नेताओं के निशाने पर है। थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने चंद्र नगर निवासी शिवसेना पंजाब के सदस्य अरविंद वालिया की शिकायत पर बलजिंदर सिंह जिंदू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

फेसबुक पर लोगों से अलग-अलग मुद्दों पर बात करने वाला जिंदू ने इस बार शनिदेव पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसके बाद हिंदू संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। शिकायत आने पर पुलिस ने जिंदू पर मामला दर्ज कर लिया। एसएचओ इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी जिंदू की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिंदू इससे पहले भगवान श्रीराम और माता सीता पर टिप्पणी कर चुका है। उस समय हिंदू नेताओं ने इसका विरोध किया तो जिंदू ने आरोप लगाया कि गुरु नानक मोदी खाना बंद कराने के चक्कर में यह सब किया जा रहा है। उसने इसे हिंदू-सिख विवाद का रूप देने की पूरी कोशिश की थी। इस पर हिंदू संगठनों गुरु नानक मोदी खाना शुरू करने को लेकर प्रदर्शन किया था। हिंदू संगठनों ने कहा था कि गुरु नानक मोदी खाना खोलने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, बल्कि उसे चलाना वाला जिंदू गलत है। इस बार भी हिंदू संगठन जिंदू की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed