{"_id":"8aa88832cb2b4128c5196c8c9065c1fd","slug":"annual-function-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक समारोह में विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक समारोह में विद्यार्थी सम्मानित
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजीएन पब्लिक स्कूल रोज गार्डन में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब के वाइस चांसलर डॉ. गुरमोहन सिंह वालिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसके अलावा गुजरांवाला खालसा एजुकेशन काउंसिल के प्रधान पृथीपाल सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। भक्ति कार्यक्रम से समारोह की शुरुआत की गई। विद्यार्थियों की ओर से डांस, गीत, स्किट, गिद्दा और भंगड़ा की प्रस्तुति दी गई। प्रिंसिपल डायरेक्टर केएस करनैल सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद दसवीं से बारहवीं कक्षा में शिक्षा और खेलों में उचित स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन