फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Announcement of holiday in schools due to election preparations

चुनाव की तैयारियों को लेकर स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

Fri, 18 Feb 2022 09:47 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 09:47 PM IST
विज्ञापन
Announcement of holiday in schools due to election preparations
लुधियना। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने शुक्रवार को कई आदेश जारी किए। जिनमें सबसे प्रमुख आदेश है कि शनिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा। डीसी ने कहा कि शनिवार को सरकारी स्कूलों के साथ साथ प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। किसी स्कूल में बच्चों के पेपर हैं तो उसे स्थगित करके आगे करवाने के आदेश जारी किए है।
विज्ञापन

शनिवार को किसी स्कूल में कोई पेपर नहीं होगा। वोटिंग के लिए कई सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में वोटिंग होनी है जिस कारण तैयारियों को लेकर छुट्टी का एलान किया गया है। इसके अलावा भी डिप्टी कमिश्नर की तरफ से आदेश जारी किए गए है। डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि रविवार को चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। कई स्कूलों में पोलिंग बूथ बनाए गए है। जिसकी तैयारियां चल रही है। शनिवार को पोलिंग बूथों की तैयारियां होनी है।
विज्ञापन

जिससे बच्चों को परेशानी हो सकती है और सरकारी काम में बाधा आएगी। जिस कारण डीसी ने शनिवार को जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी का एलान कर दिया है। अगर किसी स्कूल में पेपर रखे गए है तो उसे आगे कर दिया गया है। इसके साथ साथ डीसी ने आदेश जारी किए है कि 48 घंटों के दौरान किसी को धरना देने या पांच से ज्यादा व्यक्ति इकट्ठा करने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। इसके साथ साथ बाहरी राज्यों या फिर बाहरी शहरों से चुनाव प्रचार के लिए आए लोगों को भी छह बजे से पहले शहर छोड़ने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed