फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Anaj Mandi Transportation Tender Scam: Vigilance called for data from property trader Manpreet

अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला : प्रॉपर्टी कारोबारी मनप्रीत से विजिलेंस ने मंगवाया डाटा

Thu, 01 Sep 2022 10:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Anaj Mandi Transportation Tender Scam: Vigilance called for data from property trader Manpreet
लुधियाना। अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के जेल जाने के बाद विजिलेंस के हाथ आए कांग्रेसी नेता मनप्रीत सिंह को विजिलेंस की टीम ने एक बार फिर पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया था। विजिलेंस की टीम ने पूछताछ के बाद मनप्रीत से सारी प्रॉपर्टी की जानकारी मांगी है और आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी के सारे कागजात और उनके परिवार की सारी जानकारी भी मांगी है। इसके अलावा विजिलेंस की टीम ने मेयर बलकार सिंह संधू और पार्षद सनी बल्ला की प्रॉपर्टी की भी जांच शुरू कर दी है। नगर निगम की टीम के साथ मिलकर सारी जांच की जा रही है कि मेयर बलकार सिंह संधू और पार्षद सनी भल्ला के नाम पर कितनी प्रॉपर्टी नामजद है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को बुधवार अदालत से न्यायिक हिरासत में भेजने के कुछ समय बाद ही विजिलेंस की टीम ने मुल्लांपुर दाखा से कांग्रेसी नेता मंत्री सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था पूछताछ के बाद यह सामने आया कि मनप्रीत सिंह ने पिछले करीब डेढ़ साल में अपने और अपने परिवार के नाम पर करीब 100 प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की थी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने उससे कई सवाल जवाब किए और आशंका जताई कि इस घोटाले के तार कहीं न कहीं मंत्री सिंह से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद विजिलेंस की टीम ने देर रात मंत्री सिंह को रिहा कर दिया और उसे उसके परिवार की प्रॉपर्टी से संबंधित कागजात लाने के लिए कहा था। सूत्र बताते हैं कि वीरवार को मनप्रीत सिंह विजिलेंस दफ्तर पहुंचे थे और उन्होंने अपने और अपने परिवार की प्रॉपर्टी के कुछ कागजात दाखिल करवाए हैं। इसके अलावा विजिलेंस की टीम ने मनप्रीत से कुछ और कागजात की मांग की है और कुछ सवालों के जवाब भी मांगे हैं जिसे दोबारा जल्द पेश होने के आदेश जारी किए गए हैं। सूत्र बताते हैं कि विजिलेंस की टीम ने शहर के मेयर बलकार सिंह संधू और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के करीबी साथियों में गिने जाने वाले पार्षद सनी भल्ला की प्रॉपर्टी की भी जांच शुरू कर दी है। उनसे और उनके नजदीकियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीए मीनू पंकज मल्होत्रा और इंदरजीत इंदी अभी भी हैं फरार
विजिलेंस की टीम द्वारा टेंडर घोटाले में नामजद किए गए पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के पीए मीनू पंकज मल्होत्रा और उनके नजदीकी साथी इंदरजीत इंदी के नामजद होने के बाद से ही दोनों फरार चल रहे हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस की टीम कई जगह पर दबिश दे रही है। इसके अलावा विजिलेंस की टीम ने पंजाब के अलग-अलग इलाकों में दबिश दी है ताकि दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच बढ़ाई जाए।

क्या कहते हैं एसएसपी विजिलेंस
विजिलेंस के एसएसपी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि मनप्रीत के प्रापर्टी की जांच चल रही है इसके अलावा विजिलेंस की टीम कहीं चोरियों पर काम कर रही है और फरार चल रहे पीए मीनू पंकज मल्होत्रा और इंद्रजीत इंदी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed