फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Amritsar police recovered 53 stolen vehicles in a special operation.

Ludhiana News: अमृतसर पुलिस ने विशेष अभियान में 53 चोरी के वाहन बरामद

Tue, 16 Dec 2025 07:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Amritsar police recovered 53 stolen vehicles in a special operation.
अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जिसमें तीनों जोन से कुल 53 चोरी के वाहन बरामद किए गए। यह जानकारी डीसीपी सिटी अमृतसर, जगजीत सिंह वालिया ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी के वाहनों की बरामदगी की गई। जोन-1 में 7 एफआईआर के तहत 21 वाहन बरामद हुए, जिनमें एक्टिवा और मोटरसाइकिल शामिल हैं। यह कार्रवाई थाना सी-डिवीजन, इस्लामाबाद, गेट हकीमा, डी-डिवीजन और ई-डिवीजन क्षेत्रों में की गई।
विज्ञापन

जोन-2 में 4 एफआईआर के तहत 5 वाहन बरामद हुए जिसमें एक्टिवा, मोटरसाइकिल और एक कार शामिल हैं। जोन-3 में 9 मामलों में 27 वाहन बरामद किए गए, जिनमें मोटरसाइकिल, एक्टिवा, कार, ट्रक और स्कूटर शामिल हैं। डीसीपी ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 20 मामलों में 26 एक्टिवा, 22 मोटरसाइकिल, 2 कार, 2 ट्रक और 1 स्कूटर बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed