फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Amritsar: A young man on a scooter opened fire in Guru Nanak Pura, injuring two people, including a woman.

अमृतसर: गुरु नानक पुरा में स्कूटी सवार युवक ने की फायरिंग, महिला समेत दो घायल

Sun, 14 Dec 2025 07:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Amritsar: A young man on a scooter opened fire in Guru Nanak Pura, injuring two people, including a woman.
-सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
विज्ञापन

---
अमृतसर। गुरु नानक पुरा इलाके में रविवार को उस समय सनसनी मच गई जब एक स्कूटी सवार युवक ने गली में खड़े युवक पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में बिल्लू नामक युवक और पास खड़ी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की यह घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को आरोपी की पहचान में मदद मिल रही है।
जानकारी के अनुसार, बिल्लू अपने घर के पास स्थित दुकान से बालों में लगाने वाला कलर लेने जा रहा था, तभी उसकी स्कूटी स्कूटी सवार युवक से टकरा गई। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और गुस्साए युवक ने अपनी पिस्तौल निकालकर बिल्लू पर गोली चला दी। गोली बिल्लू को छूते हुए आर-पार निकल गई और पास खड़ी महिला को भी जा लगी। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि आरोपी स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और आरोपी की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की स्कूटी चोरी की हो सकती है, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed