फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Amritpal's uncle, lodged in Central Jail, falls ill, admitted to AIIMS

Ludhiana News: केंद्रीय जेल में बंद अमृतपाल के चाचा की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

Sat, 07 Jun 2025 09:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Amritpal's uncle, lodged in Central Jail, falls ill, admitted to AIIMS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। केंद्रीय जेल में बंद सांसद अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह की शनिवार देर शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिस के बाद जेल प्रशासन ने भारी सुरक्षा तले एम्स अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर काफी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया।

वारिस पंजाब की जत्थेबंदी के मुखी अमृतपाल सिंह एवं उनके चाचा हरजीत सिंह और अन्य साथियों के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया था। जिस के बाद उक्त जत्थेबंदी से संबंधित अमृतपाल सिंह, चाचा हरजीत सिंह, बाजेके समेत अन्य साथियों को गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कर दिया गया था। पिछले समय के दौरान इन्हें बठिंडा जेल शिफ्ट किया गया था, जहां बाजेके ने बीते दिनों जेल प्रशासन पर कई तरह के आरोप लगाते हुए दावा किया था कि वो सभी साथी भूख हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम को अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह की जब अचानक तबीयत बिगड़ गई तो सबसे पहले उसको जेल अस्पताल में चेकअप के लिए ले जाया गया, जहां से उसे आगे उपचार के लिए एम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। देर शाम को जेल प्रशासन के अधिकारी उक्त हरजीत को लेकर भारी पुलिस सुरक्षा के बीच एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसे दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed