फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ambulance collides with stray animal, driver dies

Ludhiana News: बेसहारा पशु से भिड़ी एंबुलेंस, चालक की मौत

Fri, 10 Oct 2025 10:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 10 Oct 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
Ambulance collides with stray animal, driver dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भीखी, मानसा। बेसहरा पशुओं के कारण दो हादसे हो गए। इनमें एक महिला व पुरुष की मौत हो गई। बुढलाडा रोड पर एक एंबुलेंस बेसहारा पुश से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। वह पटियाला से बुढलाडा मरीज छोड़कर वापस पटियाला की तरफ जा रहा था। मृतक की पहचान पटियाला निवासी रजत कुमार के रूप में हुई है। भीखी पुलिस ने रजत के पिता सुरिंदर कुमार के बयान पर बीएनएस 194 तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

उधर, गांव शेरखा चट्ठे के निवासी अमृतपाल सिंह अपनी माता नछतर कौर के साथ बाइक पर भीखी से अपने गांव जा रहा था। ड्रेन के पुल के पास बाइक के आगे बेसहारा पुश आने से उनकी बाइक उससे टकरा गई। हादसे में मां-बेटा जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मानसा में ले जाया गया, जहां नछतर कौर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमृतपाल सिंह को राजिंद्र अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। भीखी पुलिस ने नछतर कौर के पति बलदेव सिंह के बयान पर कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed