{"_id":"628526144e218162f9306d93","slug":"alleged-theft-the-department-cut-the-electricity-of-the-temple-during-the-dharna-the-youth-poured-petrol-on-himself-ludhiana-news-pkl4510260129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी का आरोप लगा विभाग ने मंदिर की काटी बिजली, धरने के दौरान युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी का आरोप लगा विभाग ने मंदिर की काटी बिजली, धरने के दौरान युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल
विज्ञापन
लुधियाना। फोकल प्वाइंट बिजली दफ्तर के बाहर बुधवार को उस समय हंगामा हो गया जब जमालपुर स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर कमेटी के सदस्यों और श्रद्धालुओं के धरने में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस कर्मचारियों ने किसी तरह युवक को काबू किया। प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे थे कि दो दिन पहले बिजली विभाग के मुलाजिमों ने बिजली चोरी का आरोप लगा श्री विश्वनाथ मंदिर की बिजली काट दी गई और अंदर जूते चप्पल ले जाकर मंदिर की मर्यादा भंग की। इतना ही नहीं बिजली मुलाजिमों पर आरोप लगाए गए कि वह जूते लेकर मूर्तियों पर भी चढ़े। जिसे लेकर मंदिर कमेटी और श्रद्धालु मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया और उन्हें शांत किया।
भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता जतिंदर गोरियन ने बताया कि जमालपुर में श्री विश्वनाथ मंदिर है। जहां करीब 15 किलोवाट का मीटर लगा है और जेनरेटर भी रखा है। जतिंदर गोरियन ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले बिजली विभाग के मुलाजिम बिना किसी को बताए मंदिर परिसर में घुस गए और बिजली चोरी का आरोप लगाकर तार काट दी। इतना ही नहीं मंदिर में जूते चप्पल ले गए और जहां जूतों के साथ नहीं चढ़ना चाहिए, था वहां भी गए। जिससे मंदिर की मर्यादा भंग हुई है। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व भाजपा जिला प्रधान जतिंदर मित्तल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन उठाने की जहमत नहीं की। जिसके लिए बुधवार को धरना लगाया गया था। मगर किसी ने कोई सुनवाई नहीं की।
सुनवाई न होने पर खुद पर पेट्रोल डाला और दफ्तर के अंदर जाने की कोशिश की
बिजली दफ्तर के अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की तो जतिंदर गोरियन ने बिजली दफ्तर के बाहर खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगाकर आत्महत्या का एलान कर दिया। इसके बाद भी किसी ने नहीं सुना तो जतिंदर गोरियन ने खुद पर पेट्रोल डाला और दफ्तर की तरफ भागने लगे। पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह दो बैरिकेड क्रास कर और अंदर एक्सईएन के कमरे में जाने लगे। मगर पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें बाहर किसी तरह से काबू कर लिया। जिसे लेकर वहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी कहासुनी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की। थाना मोती नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर नरदेव सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थान की बेअदबी का आरोप है। मामले की जांच की जा रही है। पहले ही आश्वासन दिया गया था कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। अब भी वही कहा गया है कि जांच के बाद जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।