फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader beaten to death in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में बड़ी वारदात: अकाली नेता ने साथियों के साथ मिलकर कांग्रेस नेता को पीट-पीटकर मार डाला, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

Sun, 03 Apr 2022 09:54 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 03 Apr 2022 09:54 PM IST
सार

थाना टिब्बा के प्रभारी नरदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। तलाश जारी है।

विज्ञापन
Congress leader beaten to death in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में रविवार देर शाम अकाली नेता व उसके साथियों ने कांग्रेस के वार्ड प्रधान मंगत राय को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने मामले में अकाली दल के जिला महासचिव परमजीत सिंह पम्मा, सुमित अरोड़ा और रंजीत बजाज समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। देर रात पुलिस ने अकाली नेता पम्मा को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


स्वतंत्र नगर निवासी मंगत राय कांग्रेस के वार्ड 12 के प्रधान थे। उनका परमजीत सिंह और उसके साथियों से पुराना विवाद चल रहा है। मंगत के साथियों का आरोप कि पम्मा इलाके के निर्माणाधीन बिल्डिंग की शिकायतें करता रहता था। पहले भी उसकी कई बार इलाके के लोगों के साथ मारपीट हो चुकी थी। 
विज्ञापन


रविवार शाम मंगत राय इलाके में बन रहे मंदिर के बाहर बैठा था। इसी दौरान परमजीत सिंह पम्मा दोनों साथियों के साथ वहां आया। किसी बात पर उनमें फिर बहस हो गई। इसी दौरान पम्मा के कुछ साथी डंडे और लाठियां लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने पहले मंगत राय को लाठियों-डंडों से पीटा और उसके बाद उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और इलाके के लोग घायल मंगत को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की मौत की खबर सुनते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। माहौल तनावपूर्ण था और लोग भी काफी गुस्से में थे। माहौल को भांपते हुए पुलिस ने और फोर्स मंगवाई। इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। लोगों का कहना है कि पम्मा पहले भी बदमाशी करता रहा है। थाना टिब्बा के प्रभारी नरदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। तलाश जारी है।

मानसा: नौजवान का बेरहमी से कत्ल
मानसा के गांव ख्याला कलां में कुछ व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से एक नौजवान का बेरहमी से कत्ल कर दिया। चौकी ठुठियांवाली के प्रभारी ने बताया कि मृतक मनप्रीत सिंह उर्फ बब्बू निवासी ख्याला का रहने वाला था। मामले की ठुठियांवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रात को किसी व्यक्ति द्वारा बुलाए जाने पर वह घर से चला गया और फिर नहीं लौटा। उसका शव रविवार को छोटी मानसा और डीटीओ दफ्तर के पास पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक मनप्रीत सिंह के पिता लछमन सिंह के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed