फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Air India confirms flight operations from Halwara: Arora

एयर इंडिया ने हलवारा से उड़ान संचालन की पुष्टि की : अरोड़ा

Sat, 11 Jan 2025 11:58 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 11 Jan 2025 11:58 AM IST
विज्ञापन
Air India confirms flight operations from Halwara: Arora
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। लुधियाना से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने कहा कि एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि भविष्य में हलवारा हवाई अड्डे से उड़ान संचालन शुरू हो जाएगा। यहां एक बयान में उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के ग्रुप हेड-जीआरसी और कारपोरेट मामले पी बालाजी ने 8 जनवरी, 2025 को अपने पत्र के माध्यम से उन्हें सूचित किया है कि एएआई द्वारा आधिकारिक रूप से आगे बढ़ने और सभी आवश्यक रेगुलेटरी अप्रूवल्स प्राप्त करने के बाद एयर इंडिया हलवारा हवाई अड्डे के लिए उड़ान संचालन शुरू कर देगा।
बालाजी ने अरोड़ा को बताया कि यह नया विकास पंजाब में कनेक्टिविटी का विस्तार करने के हमारे प्रयासों में एक रोमांचक मील का पत्थर है, जिससे व्यापार और पर्यटन दोनों क्षेत्रों को लाभ होगा। अरोड़ा को अपने पत्र में बालाजी ने लिखा है कि हम भारत के एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर की उन्नति के लिए आपके निरंतर समर्थन और प्रतिबद्धता की गहराई से सराहना करते हैं। अरोड़ा ने 6 दिसंबर, 2024 को पत्र लिखकर हलवारा से बालाजी के लिए उड़ान संचालन की शीघ्र पुष्टि करने का अनुरोध किया था। उन्होंने नटराजन चंद्रशेखरन (चेयरमैन, टाटा संस और एयर इंडिया) के साथ अपनी चर्चा के संदर्भ में यह बात कही थी। इसके बाद 14 अगस्त, 2024 को गुरुग्राम में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें कार्तिकेय भट्ट, मोइन, पीयूष खरबंदा, शशि चेतिया शामिल हुए थे।
विज्ञापन

एयर इंडिया की टीम ने उड़ान संचालन की व्यवहार्यता का अध्ययन करने के लिए उद्योगों और विभिन्न स्थानीय समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने के लिए लुधियाना का दौरा किया था। टीम में मनीष पुरी (बिक्री प्रमुख-भारत), कार्तिकेय भट्ट (एवीपी नेटवर्क प्लानिंग) और गौरव खन्ना शामिल थे। टीम ने दिल्ली हलवारा मार्ग में विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय और उद्योग से जुड़े यात्रियों के लिए बहुत संभावनाएं देखीं। यह उड़ान पंजाब के पूरे मालवा क्षेत्र में सेवा देगी। अरोड़ा ने उनकी मांग को स्वीकार करने के लिए एयर इंडिया का बहुत-बहुत धन्यवाद किया है। उन्होंने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल का भी धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed