{"_id":"e1d649b6f0b94e1c8adfa4606b7936da","slug":"agriculture-college-winner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्रीकल्चर कॉलेज बना ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्रीकल्चर कॉलेज बना ओवरऑल विजेता
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sat, 05 Dec 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में करीब एक हफ्ते तक चले इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल शनिवार को संपन्न हो गया। इसमें लगातार दूसरी बार कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जिन्हें पीएयू वीसी डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लों ने पुरस्कृत किया। स्टूडेंट डायरेक्टर डॉ. आरके धालीवाल, पीएयू फाइन आर्ट क्लब के प्रेजीडेंट डॉ. मान सिंह तूर उपस्थित रहे। मुकाबलों के नतीजों में साची चुघ को मोशन के लिए बेस्ट स्पीकर, एकसप्रीत को बेस्ट कवयित्री, चेतन कौर को बेस्ट आर्टिस्ट, रुचिका को अंगेस्ट द मोशन के लिए बेस्ट स्पीकर और बेस्ट स्पीकर, वभीत कौर को बेस्ट सिंगर, नरजीत सिंह को बेस्ट एक्टर, गुरसिमरन कौर को बेस्ट अभिनेत्री, सिमरनजीत को बेस्ट डांसर (फीमेल), मान सिंह को बेस्ट डांसर (मेल) और नवनीत कौर को बेस्ट कवयित्री घोषित किया गया। इस दौरान डॉ. दलीप सिंह दीप अवॉर्ड 2014-15 नरजीत सिंह को, त्रिवैणी सिंह अवॉर्ड 2014-15 बेस्ट एथलीट (फीमेल) महकप्रीत कौर और बेस्ट एथलीट (मेल) गुरिंदर सिंह को दिया गया। अंतिम दिन के मुकाबलों में स्किट में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कॉलेज ऑफ बेसिक साइंसेज एंड ह्यूमैनटीज, मोनो एक्टिंग में जगदीप रियाड़, अमनिंदर सिंह, गुरसिमरन कौर, फोक डांस (फीमेल) में कॉलेज ऑफ बेसिक साइंसेज, कॉलेज ऑफ होम साइंस (गुजराती डांस), कॉलेज ऑफ होम साइंस (गिद्दा), फोक डांस (मेल) में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, कॉलेज ऑफ बेसिक साइंसेज एंड ह्यूमैनीटीज, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी विभिन्न मुकाबलों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन