फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   agriculture, attack on cotton in bhatinda, crop destroyed

अंकुर फूटते ही कपास पर सफेद मक्खी का हमला

Fri, 03 Jun 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Fri, 03 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
agriculture, attack on cotton in bhatinda, crop destroyed
बठिंडा में सफेद मक्खी से खराब फसल को देखते किसान्न - फोटो : अमर उजाला
मालवा कपास पट्टी के किसानों में सफेद मक्खी के हमले को लेकर इतनी दहशत पैदा हो चुकी है कि वह अपने खेतों में कपास छोड़कर अन्य फसलें बीजने लगे हैं।
विज्ञापन


कई किसानों ने कपास अपने खेतों में लगा ली थी, लेकिन जैसे ही उन्हें फसल पर सफेद मक्खी का हमला होता दिखाई दिया तो उन्होंने तुरंत इसको तुरंत ट्रैक्टर से रौंद दिया।

जिले के गांव कोटभारा के किसान गुरजीत सिंह ने बताया कि उसने कृषि विभाग की ओर से अधिकारिक की गई दवाओं को ही अपने खेतों में बोई कपास की फसल पर छिड़काव किया था, लेकिन डेढ़ माह के अंदर उसकी फसल पर फिर से सफेद मक्खी ने हमला कर दिया। उस पर उक्त दवा का भी काई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन


इसके चलते उसका करीब एक लाख का नुकसान हो चुका है। जिले के मुख्य खेतीबाड़ी अफसर नच्छतर सिंह का कहना है कि उन्हें जहां कहीं से भी किसान की सफेद मक्खी संबंधी शिकायत प्राप्त हो रही है वह वैसे ही अपनी टीम को तुरंत भेज देते हैं। उन्होंने माना कि सफेद मक्खी कपास की फसल को नुकसान पहुंचा रही है, लेकिन वह छोटे स्तर पर ही हमला कर रही है। इसको समय कंट्रोल करने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed