फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   After killing the young man the body was thrown in a closed factory, Ludhiana

युवक की हत्या कर शव बंद फैक्टरी में फेंका

Sun, 28 Feb 2021 07:22 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
After killing the young man the body was thrown in a closed factory, Ludhiana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। साहनेवाल इलाके की जुगियाना स्थित थापर फैक्टरी के आसपास एरिया में उस समय दहशत फैल गई, जब पास में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने खून से लथपथ शव देखा। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसकी गला दबा कर हत्या की गई है और हत्या करने के बाद सिर पर पत्थर मारा गया है। मृतक की उम्र 35 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
थाना साहनेवाल के एसएचओ सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि थापर फैक्टरी पिछले काफी समय से बंद पड़ी है। फैक्टरी का फर्श भी टूटा हुआ है और घास भी उगी हुई है। फैक्टरी के साथ प्लाट में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। बच्चों की गेंद फैक्टरी के अंदर चली गई। जब वह गेंद उठाने के लिए गए तो अंदर शव देख उनके होश उड़ गए। बच्चों ने मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर बलविंदर ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला है कि मृतक के गले में गर्म पट्टी है और सिर पर चोट लगी है। इससे आशंका है कि व्यक्ति का गर्म पट्टी के साथ गला दबा उसकी हत्या की गई है और बाद में सिर पर पत्थर भी मारा गया है। यह भी आशंका है कि वह अपने साथियों के साथ नशा करने के लिए बंद फैक्टरी में आया था और वहां उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहासुनी के बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। आसपास के लोगों से व्यक्ति के बारे में पूछताछ की गई थी, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे है। आरोपियों तक पहुंचने से पहले मृतक की पहचान होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed