{"_id":"62a76d3998040247774b1e62","slug":"after-hoist-flag-at-mount-everest-base-camp-welcome-of-sannvi-at-ropar-ropar-news-pkl4535556167","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा लहरा रोपड़ पहुंची सानवी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा लहरा रोपड़ पहुंची सानवी का स्वागत
विज्ञापन
रोपड़। माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंचकर नया रिकार्ड स्थापित करने वाली सानवी सूद के रोपड़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सानवी सूद भारत की पहली सबसे छोटी आयु की लड़की है जिसने यह इतिहास रचा है। सानवी सूद ने कहा कि अब उसका अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट पर पहुंचना है। सानवी सूद ने अपने पिता दीपक सूद के साथ एक जून को यह सफर शुरू किया था तथा नौ जून को सानवी ने माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंचकर भारत का तिरंगा झंडा लहराया।
सानवी के पिता दीपक सूद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश वासी बलबीर कौर ने माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने का सूचना मिलने के बाद उन्होंने जब इस संबंधी रिकार्ड चेक किया तो उन्हें लगा कि उनकी बेटी सानवी सूद नया रिकार्ड स्थापित कर सकती है। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी। दीपक ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को छह दिन तक साइक्लिंग, रनिंग तथा योगा करवाया ओर नेपाल जाने का तैयारी कर ली। उन्होंने बताया कि माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर जाते समय रास्ते में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा पर सानवी ने अपना हौसला डगमगाने नहीं दिया और आगे बढ़ती गई। उन्होंने बताया कि 8 जून को भी सानवी थक चुकी थी तथा उन्होंने सानवी से पूछा कि अब वापस जाना है या आगे, इस पर सानवी ने कहा कि अब तो वह आगे बढ़कर यह रिकार्ड बनाएगी।
दीपक ने बताया कि इस सफर में उनके सभी साथियों में से सानवी सूद आगे रही है। सानवी सूद के रोपड़ पहुंचे पर खेलों से जुड़े लोगों ने ढोल बजाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान हैंडबाल के कोच जेएस घुमण समेत रोइंग एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने खुशी मनाते हुए सानवी तथा उसके पिता दीपक सूद को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सानवी ने रोपड़ का नाम सारे भारत में रोशन किया तथा उन्हें सानवी पर गर्व है कि उसने इतनी छोटी उम्र में यह रिकार्ड बनाया है। इसके बाद सानवी सूद ने पिता के साथ घर पहुंचकर अपने स्वर्गीय दादा की फोटो के आगे माथा टेककर आशीर्वाद लिया।